भाजपा की डिनर पॉलटिक्स, डिनर के बहाने व्यापारियों से होगा मेल मिलाप– सक्ति में व्यापारी सम्मेलन, भाजपा का लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन 18 जून को शक्ति में, नेता प्रतिपक्ष चंदेल,एवम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद, 3 जिले एवं आठ विधानसभा क्षेत्रों के व्यापारी पहुंचेंगे शक्ति

<em>भाजपा की डिनर पॉलटिक्स, डिनर के बहाने व्यापारियों से होगा मेल मिलाप-- सक्ति में व्यापारी सम्मेलन, भाजपा का लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन 18 जून को शक्ति में, नेता प्रतिपक्ष चंदेल,एवम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद, 3 जिले एवं आठ विधानसभा क्षेत्रों के व्यापारी पहुंचेंगे शक्ति</em> kshititech
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा
<em>भाजपा की डिनर पॉलटिक्स, डिनर के बहाने व्यापारियों से होगा मेल मिलाप-- सक्ति में व्यापारी सम्मेलन, भाजपा का लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन 18 जून को शक्ति में, नेता प्रतिपक्ष चंदेल,एवम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद, 3 जिले एवं आठ विधानसभा क्षेत्रों के व्यापारी पहुंचेंगे शक्ति</em> kshititech
18 जून को शक्ति में होने वाले लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आमंत्रण व्यापारी बंधुओं के लिए

भाजपा की डिनर पॉलटिक्स, डिनर के बहाने व्यापारियों से होगा मेल मिलाप– सक्ति में व्यापारी सम्मेलन, भाजपा का लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन 18 जून को शक्ति में, नेता प्रतिपक्ष चंदेल,एवम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद, 3 जिले एवं आठ विधानसभा क्षेत्रों के व्यापारी पहुंचेंगे शक्ति

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है, संपर्क अभियान के बहाने जहां भाजपा विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, संस्थाओं के प्रतिनिधि- सदस्यों का सम्मेलन कर उन तक अपनी पैठ बनाने में जुटी हुई है, तो वहीं अब भाजपा ने आर्थिक रूप से शासन को सर्वाधिक टैक्स के रूप में राजस्व देने वाले एवं शासन के कार्यों में हमेशा सहयोग करने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी व्यापारियों के सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है, तथा यह सम्मेलन शक्ति के श्री राधाकृष्ण मंदिर सभागार में 18 जून रविवार को रात्रि 7:00 से 9:00 तक स्वरुचि भोज के साथ लोकसभा स्तरीय होगा

जिसमें जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्र एवं तीन जिले शक्ति, जांजगीर चांपा एवं बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के भी व्यापारी शामिल होंगे, इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले एवं रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक तथा चेंबर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे,भाजपा इस सम्मेलन के बहाने जहां व्यापारियों के बीच अपनी साख को और अधिक गहरी बनाने का कार्य करेगी तो वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश में विगत सत्र 2003 से 2018 तक भाजपा की सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों की भी जानकारी देगी तथा प्रदेश में वर्तमान में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा जिस तरह से व्यापारियों से वसूली की जा रही है,एवं बड़े उद्योगपतियों से भी जिस तरह से सत्ता में बैठे लोग वसूली कर रहे हैं इन सब बातों की जानकारी व्यापारियों को देगी,भाजपा लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा ने समस्त व्यापारी बंधुओं को इस सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है

भाजपा के लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन में क्षेत्र के व्यापारी तथा नागरिक शहर में रेलवे से संबंधित दशकों से चली आ रही समस्याओं एवं सुपरफास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज की बातें भी प्रमुखता से उठाएंगे तथा इस सम्मेलन में जहां सांसद सहित प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता मौजूद रहेंगे तो वही नेताओं के समक्ष व्यापारी अपनी समस्याएं भी रखेंगे एवं ज्ञापन भी प्रेषित करेंगे, साथ ही शक्ति शहर में रेलवे को लेकर रेल यात्रियों के साथ हो रही अनदेखी का भी मामला इस सम्मेलन में व्यापारी प्रमुखता के साथ उठा सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading