भाजपा का सहयोग केंद्र हुआ प्रारंभ,पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया कार्यालय का संचालन, सुशासन वाली सरकार का अभिनव प्रयास

14 अक्टूबर को रायपुर के भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी
सहयोग केंद्र के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से रूबरू होते वित्त मंत्री
14 अक्टूबर को रायपुर के भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी

भाजपा का सहयोग केंद्र हुआ प्रारंभ,पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया कार्यालय का संचालन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार में आम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो तथा समस्याओं के होने पर त्वरित निराकरण की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने 14 अक्टूबर 2025 से राजधानी रायपुर के पार्टी कार्यालय में सहयोग केंद्र का संचालन प्रारंभ किया है,जिसमें प्रतिदिन छत्तीसगढ़ शासन की विष्णु देव सरकार के एक मंत्री द्वारा इस कार्यालय का संचालन किया जाएगा तो वहीं 14 अक्टूबर 2025 को सहयोग केंद्र के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रथम दिवस इसका संचालन किया, रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में मंत्री प्रतिनिधि के रूप में श्री चौधरी मौजूद रहे,जिसमे लगभग 300 से अधिक कार्यकर्ता यहां पहुंचे और 100 से अधिक विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए। सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इसके साथ ही मांग संबंधी या नीति-स्तर के विषयों से जुड़े आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया। कार्यालय के संचालन करता वित्त मंत्री श्री चौधरी जी के प्रयासों से मामलों का त्वरित निस्तारण हुआ, जबकि शेष प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्य जारी है। यह पहल कार्यकर्ताओं को सीधे संवाद का अवसर देकर संगठन व सरकार के बीच सशक्त सेतु का कार्य कर रही है। “सहयोग केंद्र” निस्संदेह एक अभिनव और सराहनीय कदम है, प्रथम दिवस सहयोग केंद्र के संचालन के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने एवं अशोक बजाज भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे

14 अक्टूबर को रायपुर के भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी
14 अक्टूबर को रायपुर के भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी
14 अक्टूबर को रायपुर के भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी
14 अक्टूबर को रायपुर के भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी
14 अक्टूबर को रायपुर के भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading