



शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले में 4 सितंबर को हुआ भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ,शक्ति में लक्ष्मी राजवाड़े तो वहीं जांजगीर चांपा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने साल 2024 में प्रारंभ हुए प्राथमिक सदस्यता अभियान को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है, पूर्व में पूरे विश्व में सबसे बड़े राजनैतिक दल का गौरव हासिल करने वाली भाजपा साल 2024 में अपनी मजबूत सदस्यता से जहां फिर से इस गौरव को हासिल करना चाहती है, तो वहीं 4 सितंबर को शक्ति एवं जांजगीर चाम्पा जिले में पार्टी के बड़े नेताओं ने उपस्थित होकर इस सदस्यता महाअभियांन का शुभारंभ किया,भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है,सकती जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता में भाजपा जिला सक्ती द्वारा श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन सक्ती में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित हुआ सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि सक्ती जिले की प्रभारी मंत्री एवम महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े,विशिष्ठ अतिथि रायपुर सम्भाग सहप्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही,जिला प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला, सहित अन्य अतिथियो में रामावतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, मांगेराम अग्रवाल, विद्या सिदार, गोपी सिंह ठाकुर,अमृतलाल साहू, पीताम्बर पटेल, महामंत्री टिकेश्वर सिंह गबेल रहे, जिला सहित जिले एवम मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे अपने उद्बोधन में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सदस्यता अभियान को त्यौहार के रूप में मनाना है सभी कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाना है अपने मोबाइल से मिस्ड काल कर लिंक आने पर सदस्य बन सकते है 3000 सदस्य बनाने वालो को मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का मौका मिलेगा, सांसद विधायक एवम जिला पदाधिकारी सभी को टारगेट दिया गया है प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने है सभी को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने है आपके रेफरल कोड के द्वारा जितने भी सदस्य बनेंगे उसकी डिटेल केंद्र के पास रहेगी 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने माननीय नरेन्द्र मोदी जी को प्रथम सदस्यता दिलाई छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने विष्णुदेव जी को सदस्यता दिलाई पश्चात जिला एवम मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिन्होंने भी सदस्यता ग्रहण नहीं की अभी सदस्यता ग्रहण कर लेवे इस अवसर पर जिला के पदाधिकारीगण मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री जिला के युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित नगर के नागरिक उपस्थित रहे
संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का जांजगीर-चाम्पा जिले मे हुआ शुभारंभ
सकती- जांजगीर-चांपा जिला भाजपा कार्यालय में 4 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उपस्थित अतिथिगणो का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओ द्वारा भारत माता की जयकारा भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारो के साथ की गई भारतीय जनता पार्टी जिला जाँजगीर चाम्पा के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल को सदस्यता दिलाकर इस अभियान की शुरुआत की पार्टी ने पुरे जिले से डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है,भाजपा का इतिहास पुराना- भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी की शुरुआत 1951 मे भारतीय जनसंघ के रूप मे हुई थी आपातकाल के बाद मुंबई के अधिवेशन मे भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई तब से भाजपा की यात्रा शुरू हुई एक समय हमारे पास केवल दो सासंद थे लेकिन अब छग के निर्माता पंडित अटल बिहारी बाजपेयी ने भाजपा के कमल खिलने का भरोसा जताया था आज केंद्र मे राजग गठबंधन सहित 13 राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार है कार्यकर्ता हमारी रीढ़ है हमारी विचारधारा की पार्टी है पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जो आज हमारा विरोधी है कल वह हमारा समर्थक बनेगा आज हमारा समर्थक कल हमारा मतदाता बनेगा और आज हमारा जो मतदाता है अपने कुशल व्यवहार से उसके अंदर ऐसी संस्कृति पैदा करे ऐसा परिवारिक सम्बन्ध बनाए कि कल हमारा कार्यकर्ता बन जाए इसी भाव को लेकर हम नीचे तक जायेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी हमने जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ एक महायज्ञ के रूप मे किया इस महापर्व का शुभारंभ हमारी राष्ट्रीय कार्यशाला 17 तारीख से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 20 तारीख से और जिले मे मंडल स्तर से लेकर शक्ति केन्द्र व मतदान केन्द्रो तक इसकी शुरुआत हुई आज हमारी राजनीतिक यात्रा के 73 वर्ष पूर्ण हो चुके है भारतीय जनसंघ के रूप मे हमने 25 वर्ष तक अपनी विचाराधारा को जन जन तक पहुंचाया भारतीय जनता पार्टी के रूप मे आज हमको काम करते हुए 44 वर्ष हो गए इस बीच हमने कड़े संघर्ष और मेहनत करते हुए कई उतार-चढ़ाव देखे भारत को विश्व गुरू बनाने के सपने को आज हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे बनते हुए देख रहे है हमारे देश का नेतृत्व आज सक्षम हाथो मे है हमारी नीति नेतृत्व सही दिशा मे काम कर रही है हमारी पार्टी व सरकार की कथनी व करनी एक है हमने जो कहा सो किया पुरे दो माह गांव गांव गली गली घर घर जायेंगे सदस्यता अभियान को एक सफल अभियान बनाकर सशक्त भाजपा विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे जुग जुग जीये भाजपा कमल का फूल खिलता रहे पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान वर्ष 2014 मे शुरू हुआ था लेकिन साल 2020 मे कोरोना के कारण हम इसे पुरा नही कर सके और इस लक्ष्य को हमने बढ़ा दिया पुरे देशभर मे हमने दस करोड़ सदस्यो के लक्ष्य सहित प्रदेश मे पचास लाख सदस्य बनाने का है सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी बुथो को भी मजबूत करेगी जहा सभी मतदान केंद्रो पर हमको न्यूनतम 200 सदस्य बनाने होंगे इसके लिए जिले के नेता मंडल तक मंडल के नेता शक्ति केन्द्र तक और शक्ति केन्द्र के प्रभारी बुथ तक जाकर अभियान को सफल बनायेंगे,सासंद कमलेश जांगडे ने अभियान को सफल बनाने का आग्रह करते हुए हुए उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि हमारी पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे यह देश विकासशील देश से विकसित भारत के सपने को 2047 तक पूरा कर लेंगे आज हमारे देश की सीमाए सुरक्षित है आज हम विदेशो से आयात की तुलना मे निर्यात कर रहे है बुजुर्ग किसान महिला युवा सभी वर्ग खुशहाल और बेहतर जीवन पहले से ज्यादा अच्छा महसूस कर रहे है इस लिए हमको भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनकर पिछले बार के लक्ष्य को भी पारकर अपने ही बनाए रिकार्ड को तोड़ना है और विकसित भारत के सपने को पूरा करना है,सदस्यता अभियान मे अन्य अतिथियो ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया उक्त अभियान कार्यक्रम का संचालन सदस्यता अभियान के सहसंयोजक नंद चौधरी एवं आभार नगर पालिका अध्यक्ष अकलतरा व सदस्यता अभियान सहसंयोजक शांति भारते ने किया अभियान कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे पूर्व सांसद कमला पाटले जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानीया, पुरूषोत्तम शर्मा दिनेश सिंह अरूण झाझडिया राम खुबवानी आशुतोष गोस्वामी पंकज अग्रवाल अनिल शर्मा नंदनी रजवाड़े अनुराधा शुक्ला रजनी साहु डा धनेशवरी जागृति प्रेमलता कौशिक जमुना रात्रे प्रदीप पाटले उमा सोनी शिवचमन सिंह भुवनेश्वर साहु निरंजन कोसले विशुन कश्यप प्रेमशंकर थवाईत राजशेखर सिंह अमरनाथ सोनी शेषशंकर तिवारी गुरूदयाल पाटले पुष्पेनदर प्रताप सिंह संतोष लहरे सनत पांडे खमहन तिवारी शैलेन्द्र पांडेय अजित गढ़वाल धर्मेंद्र राणा रितेश अग्रवाल राजकुमार साहु टीकाराम राठौर योगेश चौरसिया देवानंद गढ़वाल रामकीरतन कश्यप डा ललित कुरै अनुजराम कुर्मी छत्रपाल सिंह अमित यादव गिरीश मोदी चुन्नीलाल राठौर सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे




