भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ब्रेट ली ने दिया हैरान करने वाला बयान

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ब्रेट ली ने दिया हैरान करने वाला बयान kshititech

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ब्रेट ली ने दिया हैरान करने वाला बयान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर

शक्ति -विश्व क्रिकेट में इस समय वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा है। महज 15 साल की उम्र में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तहलका मचा रखा है। वह इतनी कम उम्र में जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं उसने उनकी उम्र पर कई बार सवाल खड़े किए हैं। उनकी उम्र को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हैरान करने वाला बयान दिया है।वैभव ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू भी कर लिया है। उन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में तीन मैच खेलने का मौका मिला था। इसी के साथ वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।ब्रेट ली ने कहा कि वैभव चाहे 15,16,17 या 18 साल के हों, अहम बात ये है कि वह उच्च स्तर पर खेल सकते हैं और उनके लिए यही चर्चा का विषय होना चाहिए।

ली ने बीयर बाइसेप्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “वह शानदार हैं। भारत से बाहर के लोग जाहिर तौर पर ये सवाल पूछेंगे कि क्या वह 15 साल के हैं? ये संभवतः विश्व क्रिकेट का सबसे चर्चित विषय होगा। अगर वह 15 के हैं तो शानदार हैं, लेकिन अगर वह 17 और 18 के भी हैं तो किसे फर्क पड़ता है। वो बच्चा क्रिकेट खेल सकता है। वह भारत की बेहतरीन खोज हैं। वह आगे जाकर बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं।”ली ने कहा कि वैभव आईपीएल में बता चुके हैं कि वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “उन्होंने इतने कम समय में आईपीएल में अपनी चमक बिखेर दी। हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की वो पारी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ आई थी। वह तूफानी गेंदबाजी कर रहे थे और वैभव उनकी गेंदों को उड़ा रहे थे। वह विशुद्ध क्रिकेटिंग शॉट खेल रहे थे। ये उनकी बैटिंग फॉर्म नहीं है बल्कि ये उनके दिमाग में चलता है। उन्हें बच्चा रहने दीजिए और ज्यादा दबाव मत बनाइए।”

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading