शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला असौन्दा की बड़ी सफलता- सुघर पढवईया योजना के अंतर्गत सत्र 2022-23 के लिए हुआ चयन, विद्यालय को मिलेगी ₹25000/-रुपये की प्रोत्साहन राशि, शिक्षा के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं विद्यालय

<em>शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला असौन्दा की बड़ी सफलता- सुघर पढवईया योजना के अंतर्गत सत्र 2022-23 के लिए हुआ चयन, विद्यालय को मिलेगी ₹25000/-रुपये की प्रोत्साहन राशि</em>, शिक्षा के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं विद्यालय kshititech
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला असौंदा विकासखंड- शक्ति के शिक्षक परिवार
<em>शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला असौन्दा की बड़ी सफलता- सुघर पढवईया योजना के अंतर्गत सत्र 2022-23 के लिए हुआ चयन, विद्यालय को मिलेगी ₹25000/-रुपये की प्रोत्साहन राशि</em>, शिक्षा के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं विद्यालय kshititech
राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद द्वारा जारी की गई चयन सूची
<em>शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला असौन्दा की बड़ी सफलता- सुघर पढवईया योजना के अंतर्गत सत्र 2022-23 के लिए हुआ चयन, विद्यालय को मिलेगी ₹25000/-रुपये की प्रोत्साहन राशि</em>, शिक्षा के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं विद्यालय kshititech
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला असौंदा विकासखंड- शक्ति के शिक्षक परिवार एवं विद्यालय के विद्यार्थी

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला असौन्दा की बड़ी सफलता- सुघर पढवईया योजना के अंतर्गत सत्र 2022-23 के लिए हुआ चयन, विद्यालय को मिलेगी ₹25000/-रुपये की प्रोत्साहन राशि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल खबर

सक्ति-सुघर पढवईया आकलन की आधिकारिक पुष्टि के पश्चात शासकीय माध्यमिक शाला असौन्दा के शिक्षक सहित बच्चे अत्यंत प्रसन्न है,बच्चों ने थर्ड पार्टी आकलनकर्ताओ द्वारा 16 मार्च को पूछे गए प्रश्न के उत्तर देने के पश्चात 3 माह बाद मिले इस परिणाम से प्रफुल्लित है व आत्म विश्वास से लबरेज हो गए है। इस पर शिक्षक समुदाय, ग्राम सरपंच व शाला प्रबंधन समिति सदस्य असौन्दा ने शाला को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी

ज्ञात हो कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ के द्वारा 3 जुलाई को पूरे राज्य के शालाओं द्वारा सुघर पढवईया योजना के अंतर्गत शालाओ के द्वारा लिए गए चैलेंज के आधार पर थर्ड पार्टी आकलन का परिणाम घोषित किया है,जिसमें सक्ती जिले से केवल 3 शालाओं का चयन हुआ है,जिसमें संकुल नन्दौरखुर्द से मिडिल स्कूल असौन्दा को सिल्वर श्रेणी प्राप्त हुई है, इस श्रेणी में आने वाले शाला को बच्चों की पढ़ाई में और बेहतरी लाने के लिए 25000/-रुपये का पुरुस्कार दिया जाएगा। थर्ड पार्टी आकलन के पूर्व बहुत कम समय में बच्चों का ऑनलाइन क्लास लेकर व पर्याप्त शैक्षणिक संशाधनउपलब्ध करा कर पूरे शिक्षक स्टाफ ने इसकी तैयारी पूर्ण शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला असौन्दा पिछले 5 सत्र से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर गतिविधि व कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है, जिसमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, आंनद मेला,क्राफ्ट मेला,सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद,बेगलेस डे,कराओके गीत लर्निंग आदि शामिल है। इन कार्यक्रमों में अतिथियों के रूप में सक्ती के चिरपरिचित हस्तियों में सुश्री राजकुमारी सिद्धेश्वरी सिंह,मनहरण राठौर,लिनेस क्लब सक्ती,कराओके कल्ब सक्ती आदि पहुँचे व शाला के इन कार्यो को सराहा । तथा अधिकारी गणो में श्रीमती रैना जमील( तत्कालीन आईएएस SDM सक्ती),पी.सिंह (नायब तहसीलदार सक्ती) यू.एस.रस्तोगी(डाइट जांजगीर), विकास खण्ड स्तर शिक्षा अधिकारी गणों में के.पी.राठौर,शैलेश देवांगन,नीलिमा बड़गे आदि ने बच्चों के विभिन्न कार्यक्रमों, शाला परिवेश, बच्चों की पढ़ाई आदि प्रयासो की सदैव प्रसंशा की है,थर्ड पार्टी आकलन कर्ता के रूप मेंडाइट जांजगीर के प्राध्यापक सुरेश कुमार साहू,व विकास खण्ड स्तर से संकुल समन्वयक गणों में मदन मोहन जायसवाल, दिगम्बर सिंह कंवर, व राजेन्द्र बरेठ उपस्थित रहे

इनके अलावा आकलन दिवस को शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष व सदस्य विनोद कुमार राठौर, पूजा चौहान,नीरा चौहान,आशा चौहान व संतोष चौहान सभी ने अपना पूर्ण समय दिया था,शासकीय शालाओं के बच्चों के बेहतर प्रदर्शन ने एक बार फिर शासकीय शाला को कम आकने की पूर्वाग्रह को मिथक साबित किया और करते रहे है। माध्यमिक शाला असौन्दा के समस्त स्टाफ रामकुमार राठौर, स्वाती सिंह,लक्ष तिवारी,चंद्रहास डनसेना,लता साहू व साहिल सिंह सब मे हर्ष व्याप्त है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading