बड़ी खबर- सतनामी समाज ने करी मुख्यमंत्री से मुलाकात, कहा बलौदा बाजार की घटना में असामाजिक तत्वों का हाथ, पूरी घटना की न्यायिक जांच करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री साय का किया धन्यवाद



सतनामी समाज ने करी मुख्यमंत्री से मुलाकात, कहा बलौदा बाजार की घटना में असामाजिक तत्वों का हाथ, पूरी घटना की न्यायिक जांच करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री साय का किया धन्यवाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के बलौदा बाजार भाटापारा जिले के कलेक्ट्रेट- एसपी कार्यालय में हुई बड़ी घटना के बाद सतनामी समाज के प्रमुखों से बाबा घासीदास के शांति और सद्भाव के संदेश को याद करते हुए बलौदाबाजार में शांति स्थापित करने में सबकी ज़िम्मेदारी होने की बात कही, 11 जून को सतनामी समाज प्रमुखों ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्व थे।सतनामी समाज के राज्यभर से आये प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से आज उनके निवास स्थान पर भेंट की और घटना की तुरन्त न्यायिक जांच करने हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए खुद को सौहाद्र स्थापित करने हेतु दृढ़संकल्पित बताया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष को सजा नहीं होगी।

