बड़ी खबर नेताओं के लिए-चुने हुए जन प्रतिनिधि देवी-देवताओं, भारत माता के नाम पर नहीं ले सकते शपथ, हाईकोर्ट का फैसला. अवैध मानी जाएगी ऐसी शपथ

चुने हुए जन प्रतिनिधि देवी-देवताओं, भारत माता के नाम पर नहीं ले सकते शपथ, हाईकोर्ट का फैसला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -केरल हाई कोर्ट ने शपथ को लेकर साफ कहा है कि चुने हुए प्रतिनिधि कानून में तय शब्दों के अलावा देवी-देवताओं, भारत माता या किसी और नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते. अदालत ने कुछ जनप्रतिनिधियों की शपथ को अवैध माना है और उन्हें तय नियमों के मुताबिक दोबारा शपथ लेने को कहा है.

