बड़ी खबर- व्यापारी से हुई 20 लाख रुपए की लूट, लुटेरे ने फोड़ा व्यापारी का सर

बड़ी खबर- व्यापारी से हुई 20 लाख रुपए की लूट, लुटेरे ने फोड़ा व्यापारी का सर kshititech

बड़ी खबर- व्यापारी से हुई 20 लाख रुपए की लूट, लुटेरे ने फोड़ा व्यापारी का स

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 28 दिसंबर रविवार की रात एक व्यापारी से 20 लाख की लूट हुई है। आरोपी लुटेरे ने व्यापारी का डंडे से सिर फोड़ दिया। इसके बाद कैश से भरे बैग को लेकर भाग गया। बैग लेकर भागते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यापारी का नाम अनिल अग्रवाल है। अनिल अग्रवाल मोबाइल फोन के डीलर हैं। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं पूर्व कर्मचारी है। पुलिस ने मौके से 18 लाख कैश और बाइक बरामद किया है। आरोपी की तलाश जारी है, अंबिकापुर शहर में मोबाइल कंपनी के डीलर और हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की फ्रेंचाइजी के संचालक डीलर अनिल अग्रवाल दिन भर का कलेक्शन लेकर रविवार रात करीब 9 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। रानी सती मंदिर कॉलोनी के लिए जैसे ही मुड़े बदमाश ने डंडे से हमला कर दिया।इस दौरान सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे व्यापारी जमीन पर गिर पड़े। सिर पर बांस के मोटे डंडे से हमले से अनिल अग्रवाल स्कूटी से गिरकर बेहोश हो गए। आरोपी ने खून से सने व्यापारी से कैश से भरे बैग को छीन लिया। इसके बाद मौके से भागने लगा।वहीं अनिल अग्रवाल को घायल अवस्था में देखकर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। उन्हें निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया। जहां उनका इलाज जारी है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बैग में दिनभर के कलेक्शन के करीब 20 लाख रुपए थे। उन्होंने पैसे गिने नहीं थे, इसलिए वे इसकी सही जानकारी नहीं दे सके। अंबिकापुर शहर CSP राहुल बंसल ने बताया कि पुलिस टीम ने देर रात संदिग्ध की तलाश की। संदिग्ध ने मौके का फायदा उठाया। पैसों से भरा बैग लेकर अपनी बाइक से भाग रहा था। भागते समय उसकी बाइक भातूपारा के एक खेत में फंस गई। युवक पैसों का बैग और बाइक छोड़कर भाग गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading