भारी बारिश से बांगो बांध का बढ़ा जलस्तर. हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा पानी. 25 अगस्त को जिला प्रशासन शक्ति एवं जल संसाधन विभाग ने जारी की सार्वजनिक सूचना

भारी बारिश से बांगो बांध का बढ़ा जलस्तर. हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा पानी. 25 अगस्त को जिला प्रशासन शक्ति एवं जल संसाधन विभाग ने जारी की सार्वजनिक सूचना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -आज दिनांक 25/08/2026 को सुबह 8:00 बजे मिनीमाता बांगो बांध का लेवल 358.52M एवं 93.18% है। कल शाम 4:30 बजे से आज सुबह 8:00 बजे तक पानी का आवक 41087 cusecहोने के कारण मुख्य अभियंता महोदय बिलासपुर तथा अधीक्षण अभियंता महोदय कोरबा से चर्चा एवं अनुमति उपरांत वर्तमान में निम्नानुसार गेटों को खोलकर बाढ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है
गेट न.4 को 0.20M
गेट न.5 को 0.40M
गेट न.6 को 0.80M
गेट न.7 को 0.40M
गेट न.8 को 0.20M
कुल ओपनिंग 2.0 मीटर रेडियल गेट से 11613 Cusec तथा पॉवर प्लांट हाइडल के द्वारा 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इस प्रकार बांध से कुल 20613 Cusec पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। उपरोक्त सूचना जिला प्रशासन शक्ति द्वारा कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध संभाग क्र- 3 माचाडोली दी गई जानकारी के आधार पर प्रेषित की गई है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading