अमृत विकास तोपनो ने किया मुंगेली जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण. कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया निरीक्षण






अमृत विकास तोपनो ने किया मुंगेली जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण. कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया निरीक्षण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने 24 अगस्त को मुंगेली जिले के कलेक्टर के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया इसके पूर्व श्री तोपनो शक्ति जिले में मार्च 2024 से अगस्त 2026 तक कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे तथा 24 अगस्त को अपना पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया साथ ही कलेक्ट्रेट दफ्तर के विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण करते आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अमृत विकास तोपनो के मुंगेली पहुंचने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया साथ ही विभिन्न विभागों के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर श्री तोपनो ने छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं आम जनों को शासन की मंशा अनुरूप सुविधाये देने के निर्देश दिए हैं







