सावन तीजा महोत्सव में अनोखी पहल: विवाह बंधन से पहले दूल्हा-दुल्हन ने बेल का पौधा रोपकर दिया हरियाली का संदेश. दूल्हा दुल्हन ने इस नेक कार्य की शुरुआत परिवार जनों सहित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश. शक्ति के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र एवं पूर्व पार्षद रजनी अग्रवाल की बिटिया है चित्राली






सावन तीजा महोत्सव में अनोखी पहल: विवाह बंधन से पहले दूल्हा-दुल्हन ने बेल का पौधा रोपकर दिया हरियाली का संदेश. दूल्हा दुल्हन ने इस नेक कार्य की शुरुआत परिवार जनों सहित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को सहेजने के उद्देश्य से नगर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। 23 अगस्त को जिला मुख्यालय शक्ति के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संजय रामचंद्र की सुपुत्री चित्राली के सावन तीजा महोत्सव के शुभ अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मांगलिक अवसर पर उड़ीसा से पधारे वर पक्ष के अतिथियों की उपस्थिति में होने वाले दूल्हा-दुल्हन आदर्श और चित्राली ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर बेल (बिल्व) का पौधा लगाया। इस दौरान सभी ने प्रकृति को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।पौधरोपण की इस अनूठी परिपाटी की उपस्थित लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह एक ऐसी सराहनीय पहल है, जिससे न केवल प्रकृति में हरियाली आएगी, बल्कि हमारे जीवन में भी खुशहाली और सकारात्मकता का संचार होगा। यदि हर मांगलिक कार्य में इस तरह के कार्य किए जाएं, तो पर्यावरण संरक्षण को बहुत बड़ा बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम में दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार एवं नगर के गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में साथी मौजूद रहे।इस कार्य को मुकेश अग्रवाल ने सुचारू रूप से पूर्ण कराया।







