बड़ा खुलासा – साल 2025 में 889 विमानों में मिली गंभीर तकनीकी खामियां. डीजीसीए ने स्वीकार की यह बात. नागरिक उड्डयन मंत्री ने लोकसभा के संसद सत्र में किया डेटा साझा




बड़ा खुलासा – साल 2025 में 889 विमानों में मिली गंभीर तकनीकी खामियां. डीजीसीए ने स्वीकार की यह बात. नागरिक उड्डयन मंत्री ने लोकसभा के संसद सत्र में किया डेटा साझा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -लोकसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने देश में विमानों की सुरक्षा और उड़ान के दौरान आने वाली तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का डेटा साझा किया।सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उड़ानों में गंभीर तकनीकी खामियों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। आंकड़े के अनुसार, पिछले वर्ष उड़ानों के दौरान 889 गंभीर तकनीकी खामियां दर्ज की गईं, जबकि 2024 में ऐसी खामियों की संख्या 692 थी। इससे पहले साल 2023 में 487, साल 2022 में 528 और साल 2021 में 514 तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई थीं।नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने बताया कि नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए DGCA के पास एक व्यवस्थित सुरक्षा निगरानी तंत्र मौजूद है, जिसमें सभी एयरक्राफ्ट और एयरपोर्ट ऑपरेटर शामिल हैं।इस सुरक्षा जांच प्रक्रिया में मुख्य रूप से रेगुलेटरी ऑडिट, रैंप इंस्पेक्शन और स्पेशल ऑडिट शामिल होते हैं, और DGCA अपनी पारदर्शी व्यवस्था के तहत हर साल अपनी वेबसाइट पर सालाना निगरानी योजना (ASP) भी प्रकाशित करता है।आंकड़ों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। DGCA ने पिछले वर्ष एयरलाइनों और मेंटेनेंस, रिपेयर व ओवरहाल (MRO) से संबंधित सुरक्षा उल्लंघनों के लिए 42 मामलों में कार्रवाई की, जबकि साल 2024 में ऐसे 31 मामलों पर एक्शन लिया गया था।







