बंगाल चुनाव को लेकर टीएमसी का बड़ा दावा- 26 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा 200 सीटों से ज्यादा की जीत दर्ज कर फिर से सरकार बनाएगी तृणमूल कांग्रेस

बंगाल चुनाव को लेकर टीएमसी का बड़ा दावा- 26 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा 200 सीटों से ज्यादा की जीत दर्ज कर फिर से सरकार बनाएगी तृणमूल कांग्रेस kshititech

बंगाल चुनाव को लेकर टीएमसी का बड़ा दावा- 26 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा 200 सीटों से ज्यादा की जीत दर्ज कर फिर से सरकार बनाएगी तृणमूल कांग्रेस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ और मुख्य विपक्षी पार्टी अभी से जीत दर्ज करने और प्रदेश में अगली सरकार बनाने का दावा करने लगी है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि सारे दावे झूठे साबित होंगे। घोष ने कहा कि इस बार 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 26 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चाहे कुछ भी कर ले, ममता बनर्जी भारी बहुमत के साथ एक बार फिर बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी।

तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता ने आगे कहा कि साल 2021 में भाजपा ने दावा किया था कि 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। चुनाव के परिणाम क्या आए थे, बंगाल के साथ पूरे देश की जनता ने देखा था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान घोष ने कहा कि भाजपा को याद है कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में उनका क्या हाल हुआ था, फिर भी इस चुनाव में सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने 2021 के चुनाव में नारा दिया था, अबकी बार 200 पार। क्या हुआ करारी हार का सामना करना पड़ा था और भाजपा की झोली में सिर्फ 77 सीट आईं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 2026 के चुनाव में भाजपा को केवल 26 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। तृणमूल नेता ने ईवीएम और एसआइआर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में सरकार बनाने के लिए कुछ भी कर सकती है।ईवीएम में धांधली हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर वैध मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची से हटा रही है, लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि सभी तरह के प्रयास के बावजूद भी इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। बंगाल की जनता भाजपा के खिलाफ ही वोट करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की जो बी टीम है, उसके उम्मीदवारों को एक भी सीट पर जीत नहीं मिलेगी। जनता का वोट टीएमसी को ही मिलेगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading