आबकारी विभाग सक्ती की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


आबकारी विभाग सक्ती की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने ग्राम बस्ती बाराद्वार में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी टीम ने ग्राम बस्ती बाराद्वार के वार्ड नंबर 3 में घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां के निवासी दीपक लहरे पिता परदेशी के कब्जे से दो पीले रंग के प्लास्टिक जरिकेन बरामद किए गए। जांच करने पर दोनों जरिकेन में 5-5 लीटर कुल 10 लीटर अवैध हाथभट्टी महुआ शराब पाई गई। जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया।छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाईआरोपी दीपक लहरे के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।इस टीम का रहा सराहनीय योगदान कलेक्टर एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने किया। इस पूरी छापामार कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी स्टाफ परस राम कहरा, बसंती चौधरी तथा नगर सैनिक वीरेंद्र यादव एवं भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा।आबकारी विभाग ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

