वृक्षारोपण में जुटी बाराद्वार पुलिस-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बाराद्वार पुलिस की अनुकरणीय पहल-थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ एकता वृक्षारोपण. एसपी साहब के निर्देशन में टीआई नरेंद्र यादव की मौजूदगी में किया गया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण में जुटी बाराद्वार पुलिस-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बाराद्वार पुलिस की अनुकरणीय पहल-थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ एकता वृक्षारोपण. एसपी साहब के निर्देशन में टीआई नरेंद्र यादव की मौजूदगी में किया गया वृक्षारोपण kshititech
पुलिस थाना परिसर में आयोजित वृक्षारोपण का कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बाराद्वार पुलिस की अनुकरणीय पहल-थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ एकता वृक्षारोपण. एसपी साहब के निर्देशन में टीआई नरेंद्र यादव की मौजूदगी में किया गया वृक्षारोपण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना बाराद्वार परिसर में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शक्ति श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण का निर्माण तथा जनसामान्य में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री जीतेश शर्मा, पार्षद अजय सिंह ठाकुर, पत्रकार पंकज अग्रवाल, थाना बाराद्वार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सभी नागरिकों से भी अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading