शक्ति में बैडमिंटन क्लब का हुआ गठन,पदेन अध्यक्ष नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष होंगे,अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- आने वाले दिनों में बृहद बैडमिंटन टूर्नामेंट का होगा आयोजन

बैडमिंटन क्लब शक्ति के नए अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल
शक्ति में बैडमिंटन क्लब का हुआ गठन
शक्ति का बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम

शक्ति में बैडमिंटन क्लब का हुआ गठन,पदेन अध्यक्ष नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष होंगे,अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- आने वाले दिनों में बृहद बैडमिंटन टूर्नामेंट का होगा आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला मुख्यालय शक्ति शहर में 10 जनवरी को बैडमिंटन क्लब का गठन किया गया है,शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में स्थापित नगर पालिका के इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम जो कि क्षेत्र के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक सर्व सुविधा युक्त आधुनिक तकनीक से स्थापित किया गया है,तथा बैडमिंटन क्लब के गठन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर पालिका परिषद शक्ति के जो भी अध्यक्ष होंगे वह उसके पदेन अध्यक्ष रहेंगे तथा इस आधार पर वर्तमान नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को बैडमिंटन क्लब शक्ति का अध्यक्ष चुना गया एवं दो उपाध्यक्ष चुने गए, जिसमें जिला कलेक्टर कार्यालय शक्ति में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर बालेश्वर राम एवं शिवनारायण अग्रवाल भोंदी, सचिव के रूप में नगर पालिका परिषद शक्ति के उपन्यत्री एस आर नायक तथा कोषाध्यक्ष चतुर सिंह चंद्रा,सह सचिव तनवीर अहमद सोनू कुरैशी को बनाया गया, बैठक के दौरान बैडमिंटन क्लब के बेहतर संचालन की दिशा में क्लब की सदस्यता हेतु ₹500/-रुपये का सदस्य शुल्क निर्धारित किया गया है, एवं सदस्यता शुल्क के पश्चात बैडमिंटन कोर्ट के आवश्यक रखरखाव एवं संधारण की दिशा में भी एक स्थाई बजट की व्यवस्था की गई है,जिसमें क्लब के सदस्यों के लिए ₹200/-रुपये एवं अन्य नागरिकों के लिए ₹400/-रुपये का शुल्क सहयोग राशि के रूप में देय होगा

क्लब के अध्यक्ष चुने जाने पर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि बैडमिंटन क्लब के गठन से ही आने वाले दिनों में क्षेत्र के बैडमिंटन खिलाड़ियों को जहां एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा, तो वहीं आज बैडमिंटन भारत देश का एक लोकप्रिय खेल है, एवं इस खेल के माध्यम से जहां बैडमिंटन के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभाओं का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा, तो वहीं आने वाले दिनों में शीघ्र ही शक्ति में भी बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा एवं इस दिशा में बैठक कर निर्णय लिए जाएंगे, शक्ति में बैडमिंटन क्लब के गठन होने पर खिलाड़ियों ने भी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading