बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव की सक्रियता से धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी शोहरत बंजारे को किया गया गिरफ्तार.एसपी साहब के निर्देशन में सक्रिय है बाराद्वार पुलिस. कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक है आरोपी

बाराद्वार पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी का आरोपी

बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव की सक्रियता से धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी शोहरत बंजारे को किया गया गिरफ्तार.एसपी साहब के निर्देशन में सक्रिय है बाराद्वार पुलिस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पुलिस थाना बाराद्वार के थाना प्रभारी नरेंद्र यादव की सक्रियता से धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी/आरोपी गिरफ्तार किया गया है।थाना बाराद्वार क्षेत्रांतर्गत कियोस्क बैंक संचालक द्वारा ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की राशि गबन करने के मामले में थाना बाराद्वार पुलिस को सफलता मिली है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे फरार स्थायी वारंटी/ आरोपी सोहरत बंजारे पिता फुलसाय बंजारे, निवासी कांशीगढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती को गिरफ्तार किया गया है।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया उमा साहू पति बुधराम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी पलाड़ी कला, थाना बाराद्वार द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसने मुक्ताराजा, बाराद्वार स्थित एसबीआई कियोस्क बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सोहरत बंजारे के पास दिनांक 30.05.2019 को 56,000 रुपये एक वर्ष के लिए फिक्स डिपॉजिट कराने हेतु जमा किए थे। आरोपी द्वारा राशि प्राप्त कर फिक्स डिपॉजिट की रसीद प्रदान की गई थी, किंतु आवश्यकता पड़ने पर राशि निकालने जाने पर पता चला कि उक्त राशि बैंक खाते में जमा ही नहीं की गई थी। इसी प्रकार आरोपी द्वारा अन्य ग्रामीणों के बैंक खातों से राशि निकालने एवं जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनकी रकम का गबन किया गया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 34/2020, धारा 420,467,468 ,471 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।प्रकरण के संबंध में फरार स्थायी वारंटी/आरोपी सोहरत बंजारे की गिरफतारी करने के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा मार्गदर्शन के निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार स्थायी वारंटी/ आरोपी सोहरत बंजारे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव , सउनि. एमपी मन्नेवार, प्रआर. देवनारायण चंद्रा , आर. राजेन्द्र कुर्रे, आर. श्याम हरवंश, आर.बुधेश्वर पटेल का योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading