अशोक अग्रवाल पुनः बने राष्ट्रीय अध्यक्ष– IVF की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति– हर सुख दुख में देश के साथ खड़ा रहता है वैश्य समाज,वैश्य समाज एक ऐतिहासिक परिवर्तन करने में सक्षम है,वैश्य समाज में अपने कर्मों से धर्म को सुरक्षित रखा है—पीयूष गोयल मंत्री भारत सरकार, छत्तीसगढ़ से भी शामिल हुए प्रतिनिधि

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
पूरी दुनिया में वैश्य समाज का सशक्त संगठन अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
अशोक अग्रवाल पुनः चुने गए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अशोक अग्रवाल पुनः बने राष्ट्रीय अध्यक्ष– IVF की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति– हर सुख दुख में देश के साथ खड़ा रहता है वैश्य समाज,वैश्य समाज एक ऐतिहासिक परिवर्तन करने में सक्षम है,वैश्य समाज में अपने कर्मों से धर्म को सुरक्षित रखा है : -पीयूष गोयल

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-नई दिल्ली के एनडीएमसी कनवेंशन सेंटर में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वैश्य समाज के तमाम लोगों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहे, कार्यक्रम में वैश्य समाज के समाज और देश के उत्थान में योगदान की बात रखी गयी। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा की वैश्य समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को पूरा करेगा और पांच ट्रीलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग करेगा

कार्यक्रम में लोकसभा के डिप्टी स्पीकर राजेंद्र अग्रवाल, सांसद अनिल अग्रवाल, यूपी सरकार में मंत्री कपिल अग्रवाल , वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, महामंत्री राजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष दिनेश चन्द गुप्ता भी मौजूद रहे,वैदिक युग के आगमन के बाद, जिस समुदाय ने राष्ट्रहित के लिए हर क्षेत्र में योगदान दिया है वह कोई और नहीं बल्कि वैश्य समुदाय है जिसने हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है जो देश की प्रगति के पथ को आकार देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रमाणित करता है,वैश्य समाज 365 घटकों में बांटा हुआ है जिन्हे एक साथ मिलाकर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (IVF) की स्थापना की गई इस संस्था की स्थापना 2013 में हुई थी। इसके अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में और इसकी संपूर्ण कार्यकारी समिति द्वारा समर्पित व्यापक मिशन सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर वैश्य समुदाय के लोगो को सशक्त बनाना है

दिल्ली प्रदेश महामंत्री गिरीश मित्तल ने बताया की इंटरनॅशनल वैश्य फेडरेशन IVF संस्था एक गैर राजनितिक व सामाजिक संगठन है जो देश और विदेशो में लोगो की उन्नति के लिए समर्पित है। लदाख से केरल तक असम से राजस्थान के हर कोने तक यह संस्था हर राज्य में लोगो के उत्थान के लिए काम कर रही है यह संस्था अभी तक ३6 राज्यों एवं11 देशो में सकिर्य रूप से काम कर रही है, इस संगठन में महिला सदस्यों ने भी देश और विदेशो में वैश्य समाज के लोगो को सशक्त बनाने और उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है,वैश्य समाज के कल्याण के लिए समय समय पर IVF द्वारा अनेको कार्यक्रम आयोजित किये गए | 2013 में उत्तराखंड व केरल में आपदा के दौरान इस संस्था ने दवाइयाँ, कपडे, खाना आदि चीज़ो द्वारा मदद की व कोरोना काल में भी इस संस्था ने आगे बढ़ कर लोगो की सहायता की IVF संस्था का काम न केवल वैश्य समुदाय के लोगो के लिए है बल्कि सर्वजन के लिए है इस संस्था में लोगों को एक साथ मिला कर वैश्य समाज के लोगो को सशक्त बनाना है

देश व विदेश में लोगों ने न केवल इस काम को सहारा है बल्कि इसका हिस्सा भी बने है. IVF ने न केवल वैश्य समाज के लोगो के उत्थान के लिए काम किया हैं बल्कि लोगो के अंदर मानवता की भावना को जन्म देने का कार्य भी किया है,अशोक अग्रवाल को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित होने पर सभी दिल्ली प्रदेश पदाधिकारियों ने दिल्ली प्रदेश महामंत्री गिरिश मित्तल के साथ बधाई दी

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति दिल्ली

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading