अरुणा को मिला राज्य स्तरीय सम्मान-सद्भावना साहित्य समागम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हुई अरुण अग्रवाल, 200 से अधिक साहित्यकारों की मौजूदगी में कुलपति के हाथों में मिला सम्मान, समाज सेवा, पर्यावरण, बाल विकास, गरीब बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में है अरुणा का अहम योगदान

श्रीमती अरुणा अग्रवाल सम्मान ग्रहण करने के बाद
समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए छत्तीसगढ़ साहित्य समागम में सम्मानित हुई अरुणा

सद्भावना साहित्य समागम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हुई अरुण अग्रवाल, 200 से अधिक साहित्यकारों की मौजूदगी में कुलपति के हाथों में मिला सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-स्वर्गीय पालेश्वर प्रसाद शर्मा की स्मृति मे आयोजित सद्भावना साहित्य समागम में बिलासपुर की समाज सेविका श्रीमती अरुणा अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, तथा उपरोक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लगभग 200 की संख्या में साहित्यकार मौजूद थे,तथा इस कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी के कुलपति जी एवं नगर निगम बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव भी प्रमुख रूप से मौजूद थी, तथा श्रीमती अरुणा अग्रवाल को इस सम्मान से नवाजे जाने पर जहां लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, तो वही समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीमती अरुणा अग्रवाल निरंतर विभिन्न संगठनों के माध्यम से कार्य कर रही हैं, तथा वह राष्ट्रहित के विषयों पर भी जहां निरंतर अपना योगदान दे रही हैं, तो वहीं पर्यावरण, बाल विकास, गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना अहम योगदान दे रही है, एवं छत्तीसगढ़ सद्भावना पुरस्कार मिलने पर श्रीमती अरुणा अग्रवाल ने कहा है कि उन्हें प्रसन्नता है कि आज वे जो कार्य कर रही हैं इस पर उन्हें यह सम्मान मिला है, तथा आगे भी वे निरंतर इसी तरह से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करेंगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading