आर्ट ऑफ लिविंग परिवार नैला जांजगीर ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान. आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय से हुआ था विभूतियों का चयन





आर्ट ऑफ लिविंग परिवार नैला जांजगीर ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूरे होने एवं श्री श्री रविशंकर जी के जन्म दिन के अवसर पर जांजगीर के अग्रसेन भवन में 30 मई 2026 को अनसंग एवरी डे हीरोज़ अवॉर्ड 2026 का आयोजन सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम में समाज के ७ सेवाभावी, निस्वार्थ , प्रेरणादाई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। ।जो गुमनाम है परन्तु अपनी सेवा एवं समर्पण से समाज में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं।आर्ट ऑफ लिविंग बंगलौर आश्रम द्वारा पूरे भारत वर्ष में जिला स्तर पर ३ वर्गों में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का नाम आमंत्रित किया गया था। व्यापार एवं परोपकार,खेल में उत्कृष्टता तथा युवा वर्ग की 3 श्रेणियाँ बनाई गई थी। जांजगीर चांपा जिले से व्यापार एवं परोपकार वर्ग से श्री अरुण कुमार अग्रवाल,खेल वर्ग से गोपेश्वर कहवा एवं देवेंद्र यादव तथा युवा वर्ग से कृष्णा विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया
*अन्य जिले से व्यापार एवं परोपकार वर्ग से श्री घुर साय रजक (पाली) ,खेल वर्ग से मिस जैश केशरवानी (खरसिया) एवं युवा वर्ग से मिस विनीता (तमनार) को सम्मानित किया गया। उपरोक्त 07विभूतियों का सम्मान उप पुलिस अधीक्षक महोदया की मुख्य अतिथि एवं कर कमलों द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत आर्ट ऑफ लिविंग जांजगीर के टीचर श्री अजय अग्रवाल ने किया उन्होंने सबसे पहले आर्ट ऑफ लिविंग के एडवांस कोर्स टीचर श्री योगेश अग्रवाल, जांजगीर चांपा के सीनियर मोस्ट टीचर शशिधर द्विवेदी ,अपेक्स मेंबर श्री कैलाश अग्रवाल,चांपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री मनोज मित्तल से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि श्री अमर सुल्तानिया का स्वागत साल ,श्रीफल एवं बंगलौर आश्रम से आये गुरुजी द्वारा ब्लेस्ड दुपट्टे से कराया गया.इसके बाद आर्ट ऑफ लिविंग के गतिविधि पर श्री द्विवेदी जी प्रकाश डाला एवं बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग आज १८० से भी अधिक देशों में ,गुरुजी द्वारा निर्मित ४०००० टीचरों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने एवं तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सिखा रहे है। सबसे प्रभावशाली सुदर्शन क्रिया है जिससे मनुष्य सांसों के लयबद्ध के साथ मन को शांत एवं एकाग्र कर सकता है एवं तनावमुक्त हो सकता है। इसके बाद आर्ट ऑफ लिविंग के एडवांस कोर्स टीचर श्री योगेश अग्रवाल जी ने एवं विशिष्ट अतिथि श्री अमर सुल्तानिया जी ने संबोधित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि महोदया ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि यह से प्रेरणालेकर वे जल्द से जल्द आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस कोर्स करना चाहेंगे।तदुपरांत श्री अजय अग्रवाल ने अपेक्स मेंबर श्री कैलाश अग्रवाल को बुलाकर आज के कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले विभूतियों पर प्रकाश डालने एवं मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित करने को कहा।मुख्य अतिथि द्वारा सभी विभूतियों का आश्रम से आये मोमेंटो,एवं गुरूजी द्वारा ब्लेस्ड दुपट्टे से सम्मानित किया गया। अंत में आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े सदस्य श्री रविन्द्र सोनीजी का सम्मान मुख्य अतिथि महोदया एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा शाल , श्रीफल एवं दुपट्टे से किया गया जिन्होंने श्रीभागवत गीता का अनुवाद छत्तीसगढ़ी भाषा में किया है। इसका विमोचन भी किया गया।सम्मान समारोह के बाद सत्संग ,भजन एवं प्रसाद के साथ समापन किया गया।अंत में श्री अजय अग्रवाल जी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जांजगीर से श्री राहुल अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,संतोष राठौर ,मनोज शर्मा ,मंतोष,चांपा से भोलेश्वर सोनी ,सुनील सोनी ,राकेश देवांगन ,मनोज मित्तल,शशिभूषण सोनी जी,के बी राठौर ,मड़वा से त्रिभुवन साहू, जगदीश साहू,हरिशंकर साहू का विशेष सहयोग रहा।









