शक्ति शहर के प्रतिष्ठित अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में सत्र 2025- 26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान. विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर डायरेक्टर योगेश साहू ने दी सभी बच्चों को बधाई. साहू ने कहा नए सत्र की तैयारी प्रारंभ कर दी है विद्यालय ने



शक्ति शहर के प्रतिष्ठितअनुनय कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सक्ति नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में सत्र 2025–26 के स्थानीय परीक्षाओं के वार्षिक परिणाम घोषित किए गए। परिणाम घोषणा के समय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में में उत्साह देखा गया।विद्यार्थी अपने परिश्रम के फल को जानने के लिए उत्साहित थे।इस दौरान अभिभावकों ने कक्षा शिक्षकों से अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम एवं वार्षिक गतिविधियों में उनकी प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही, उन्हें भी प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।कक्षाओं के सभी सेक्शन से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार रहे. कक्षानर्सरी से नैंसी जायसवाल, सिद्धि श्रीवास, धानवी धीवर, काम्या यादव, यस धैर्य, सानवी सिंह के जी 1से चेतना, लावण्या बरेठ,याचना जायसवाल, विहान चौधरी, मोरवी साहू, नित्या कंवर, यशिका मरावी, मानस राठौर,अनुष्का परमानिक, भूवी गबेल, दिव्यम यादव,लेविना पटेल, आदया भारद्वाज, हिमांशी यादव, जिया चंद्रा ,खुशविका पटेल, पावनी राठौर, महिल पटेल, प्रतिक पटेल, क्रिस्टी तीर्की, मनजीत सिंह, श्रीयांश कुर्रे, हर्ष वर्धन, के जी 2 से अवांशु गवेल, पलक जायसवाल, श्रेयांश जायसवाल, मिष्ठि गवेल, पूर्वी देवांगन, हीयान सिंह मरकाम, मुस्कान देवांगन, दृष्टि दिवाकर, रूद्र यादव, आयुषी कंवर, खुशबू गवेल, वेदांश देवांगन, दिकेश देवांगन, अयांश सोनी, दर्शिता रथीया, इशांत सारथी, माहिरा यादव, सेवंतिका चंद्रा, वैभव देवांगन, अक्षिता श्रीवास, आशी देवांगन ,अमायरा मल्होत्रा ,काव्यांश पटेल, संस्कृता सिदार, सुदीक्षा गोंड, सुरभि देवांगन, आनाया दिवाकर, ग्रेसी देवांगन मुस्कान देवांगन वेदांत देवांगन सफीना कृति केवट पहली से तुषार लहरे, संजू पटेल, श्लोक पटेल, अब्रिना जांगड़े, प्रियांशु पैकरा, हार्दिक सिदार, अयांश रात्रे, भाग्येश रात्रे, नवनीत पटेल ,प्रसा यादव, भाविका सिदार, चित्रांग देवांगन, सानवि वैभव दूसरी से दिव्यांशी सोनी, योग्या पटेल , पिहू साहू, सनाया कसेर, काव्य भारद्वाज, जागृति कंवर, तन्मय केवट, तीसरी कक्षा से चेतना नेताम, परी राठौर, मिस्टी बरेट , तूविक्षा , नीति पटेल , चौथी से – पीयूष जायसवाल, प्रकृति देवांगन, लक्ष्य पटेल, डेजी देवांगन, धानी महंत छठवीं से मयंक साय, वंशिका साहू, आयुष्मान गुप्ता , काव्य देवांगन सातवीं से लक्ष्मी खरे, नेहा देवांगन , कृतिका साहू,जानवी सिंह, नौवीं से शिवांश बनर्जी, प्रियशी गबेल, वर्षा देवांगन, रूद्र प्रताप कुर्रे, नूपुर साहू 11वीं बायो से रिया सोनी, यामिनी गबेल, 11वीं मैथ्स से श्रुजल जायसवाल , करुणा महंत 11वीं कॉमर्स से तृप्ति राठौर, अमन देवांगन l
मंच पर विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित होते देख अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। तथा सभी विद्यार्थी आगामी शैक्षणिक वर्ष को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं और नई ऊर्जा के साथ अपने अध्ययन की शुरुआत कर रहे हैं।संस्था के निदेशक योगेश साहू ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहा है तथा संस्था विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी शिक्षक नए सत्र के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट चुके हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं



