14 वर्ष तक की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम का शहर के जिंदल वर्ल्ड स्कूल में हुआ आयोजन। बच्चों को किया गया जागरूक




14 वर्ष तक की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम का शहर के जिंदल वर्ल्ड स्कूल में हुआ आयोजन। बच्चों को किया गया जागरूक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- 2 सितंबर को जिला मुख्यालय शक्ति के कंचनपुर में स्थित सीबीएसई जिंदल वर्ल्ड स्कूल में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर टीकाकरण के माध्यम से इसके बचाव के प्रति लोगों को प्रेरित करना था।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया। उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और नियमित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में शासकीय अस्पताल के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. सृष्टि जांगड़े, विजय कुमार चंद्रा, अशोक कुमार सिदार, सीताराम बरेठ, हरिश कुमार शुक्ला एवं श्रीमती केशर लता राठौर सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जिंदल वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग एवं शासकीय अस्पताल के स्टाफ के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।







