एक से बढ़कर एक टैलेंट- शक्ति के प्रतिष्ठित अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में हुआ प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया अपनी प्रतिभाओं का जौहर,प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे अतिथियों ने भी करी प्रशंसा

अनुनय कान्वेंट में आयोजित विशेष प्रदर्शनी
अनुनय कान्वेंट में आयोजित विशेष प्रदर्शनी
अनुनय कान्वेंट में आयोजित विशेष प्रदर्शनी

शक्ति के प्रतिष्ठित अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में हुआ प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया अपनी प्रतिभाओं का जौहर,प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे अतिथियों ने भी करी प्रशंसा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-अनुनय कॉन्वेंट स्कूल नवधा चौक सक्ती में साइंस/जी.के.एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्था की सबसे छोटी कक्षाओं नर्सरी के जीवन ,2 तथा क्लास वन के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा आयोजित किया गया तथा विभिन्न प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी का प्रारंभ मां शारदा के चरण कमलों में दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों व उनके पालकों के सहयोग द्वारा घर से बनाए गए विभिन्न प्रकार के मॉडल जैसे – चिड़ियाघर, जलीय जीव, मेरा परिवार, कीटों के नाम, आकृतियों के नाम, परिवहन, शरीर के अंग, सब्जियां, भोजन, घरों के प्रकार, रंगों के नाम, कक्षा, त्योहारों के नाम, अच्छी आदतें, ऋतुओं के नाम, हमारा भोजन, पालतू जानवर, पक्षियों के नाम, बाहरी खेल, आंतरिक खेल, फूलों के नाम, हमारे कपड़े, फलों के नाम, ध्वनि शब्द, संख्याओं के नाम, दिनों के नाम, महीनों के नाम, पारिवारिक वृक्ष, पूजा स्थल, पेड़ों के नाम, खाने के शिष्टाचार, ताजमहल, स्कूल, राष्ट्रीय प्रतीक, यातायात संकेत, पुलिस स्टेशन, संचार के साधन, जंगल, लाल किला, जल स्रोत, हमारा पर्यावरण, मंदिर, अस्पताल, जल संरक्षण, हमारा सौर मंडल, सजीव और निर्जीव वस्तुएं, सूर्य-चंद्रमा, जल प्रदूषण, रसोई उद्यान, व्यायाम और योग, हमारे स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक स्थल, कंप्यूटर, लकड़ी से बनी वस्तुएं, भारत के स्मारक, हमारे आसपास के जानवर, संगीत वाद्ययंत्र, भारत का धर्म, हमारा सहायक, ग्लोब, स्वच्छता की वस्तुएं, विलोम शब्द, इंद्रिय अंग, घड़ी, शब्द के भाग, पौधों के भाग, इंद्रधनुष, चर्च, पत्तियों के प्रकार, खेल, जंगली जानवर, गुरुद्वारा, भारत के महान लोग, पैसा, समय, एटीएम मशीन, औषधीय उपयोग के लिए पौधों का उपयोग, स्वर, व्यंजन, पत्ती का नाम, जलीय जीव, वर्णमाला आदि शिक्षाप्रद टॉपिक पर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में अभी बाबा गाने विद्यार्थी उपस्थित हुए. संस्था प्रमुख योगेश साहू ने बताया किविद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इन सुंदर एवं शिक्षाप्रद मॉडल ने सभी अभिभावकों का मन जीत लिया। एवं सभी ने खुले मन से प्रदर्शनी की प्रशंसा की. साइंस/जी.के. एग्जीबिशन का उद्देश्य केवल मॉडल बनाकर प्रस्तुत करना नहीं बल्कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और नवाचार की सोच को विकसित करना था . साथ ही इस आयोजन से बच्चों को आसपास की चीजों को जानने पहचानने का मौका मिला. इस प्रदर्शनी के आयोजन में प्राचार्य रुक्मणी नायक, हेमा देवांगन ,पूनम राठौर, ममता साहू ,मुस्कान देवांगन, तनुजा देवांगन , मेघना सोनी , ज्योति पटेल आदि सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा . साथ ही पालकों और विद्यार्थियों का जबरदस्त योगदान देखने को मिला।

अनुनय कान्वेंट में आयोजित विशेष प्रदर्शनी
अनुनय कान्वेंट में आयोजित विशेष प्रदर्शनी
अनुनय कान्वेंट में आयोजित विशेष प्रदर्शनी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading