अकलतरा के समाज सेवी नरेश केडिया ने किया सेवा सहकारी समिति में ध्वजारोहण. समस्त कृषको को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. श्री केडिया जी ने कहा आजादी की यह वर्षगांठ हम सबके लिए गौरवशाली. अंग्रेजों की गुलामी से मिली थी हमें आजादी. अमर शहीदों को स्मरण भी किया केडिया जी ने




अकलतरा के समाज सेवी नरेश केडिया ने किया सेवा सहकारी समिति में ध्वजारोहण. समस्त कृषको को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अकलतरा शहर के समाज सेवी नरेश केडिया ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की मौके पर सेवा सरकारी समिति अकलतरा में ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। था जिसमें भारत माता की पूजा अर्चना भी की गई एवं इस कार्यक्रम में समाजसेवी नरेश केडिया ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि आज का दिन देश की आजादी का गौरवशाली दिन है।एवं हम सभी स्वतंत्रता दिवस की इस वर्षगांठ को मना रहे हैं।श्री केडिया ने सेवा सहकारी समिति अकलतरा के सभी किसान बंधुओं को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सेवा सरकारी समिति अकलतरा के प्रबंधक। कर्मचारी गण एवं सम्माननीय पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक एवं किसान बंधु भी मौजूद रहे






