जनपद सदस्य प्रतिभा मेहरा ने किया मितानिन बहनों का सम्मान. अवसर था 23 नवंबर को जाजंग में आयोजित मितानिन दिवस का. प्रतिभा ने कहा-जन्म से लेकर मृत्यु तक की संपूर्ण जानकारी के साथ ही पूरे क्षेत्र में 24 घंटे सेवाओं में तत्पर रहती है मितानिन बहने

मितानिन बहनों का सम्मान करती जनपद सदस्य प्रतिभा मेहरा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति विकासखंड के जनपद पंचायत शक्ति की ऊर्जावान सदस्य श्रीमती प्रतिभा मेहरा ने 23 नवंबर को मितानिन दिवस के मौके पर विकासखंड के ग्राम पंचायत जाजग में आयोजित मितानिन दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के आसपास सहित जाजग की मितानिन बहने इस कार्यक्रम में मौजूद रही। इस अवसर पर जहां जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिभा मेहरा ने मितानिन बहनों की सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया तो वहीं श्रीमती मेहरा ने कहा कि आज प्रत्येक गांव में मितानिन बहने जन्म से लेकर मृत्यु तक की संपूर्ण जानकारियां अपने पास रखती हैं। तथा गांव में छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से लेकर महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता लाने की दिशा में लगातार राज्य एवं केंद्र शासन की स्वास्थ्य संबंधी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को इसका लाभ दिलाने हेतु 24 घंटे काम करती हैं। तथा मितानिन बहनों की ये सेवाएं हम सबके लिए एक अमूल्य धरोहर के समान है। तथा मितानिन बहनों के इस कार्य के लिए आज इस विशेष दिवस पर मैं उन सभी को सम्मानित करते हुए अपने आप को गौरवान्ति महसूस कर रही हूं।तथा आगे इसी तरह से मितानिन बहने हमारे पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान करती रहेंगी।ऐसी कामना करते हैं। वहीं इस अवसर पर सम्मान से अभिभूत मितानिन बहनों ने भी जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिभा मेहरा का धन्यवाद दिया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading