25 मार्च को कच्चे तेल में गिरावट के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में 3.88% चांदी में 6.89% का जबरदस्त उछाल

25 मार्च को कच्चे तेल में गिरावट के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में 3.88% चांदी में 6.89% का जबरदस्त उछाल kshititech

कच्चे तेल में गिरावट के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में 3.88% चांदी में 6.89% का जबरदस्त उछाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कच्चे तेल की कीमतों में 7% की गिरावट का असर ग्लोबल मार्केट में सोने चांदी की कीमतों में तेजी के रूप में दिख रहा है।आज 25 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजारों में सोने चांदी की कीमत में तेजी लौट आई है। दरअसल, 25 मार्च 2026 को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 7% की बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हुई। इसके बाद सोने चांदी जैसी कमोडिटी की कीमतों में तेजी रिकॉर्ड हो रही है। आज कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 3.88% की तेजी के बाद $4,572.60 प्रति औंस पर आ गया। ऐसे ही सिल्वर रेट 6.89% की तेजी के बाद $77.30 प्रति औंस पर आ गया। MCX पर मंगलवार को सोने का भाव 1,38,743 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,24,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।

25 मार्च को सोने चांदी में तेजी का कारण

सोने चांदी की कीमतों पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर देखने को मिलता है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पिछले कुछ दिनों से क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त तेजी रिकॉर्ड हो रही थी। जिसके कारण सोने चांदी की कीमतों पर भारी दबाव दिख रहा था। लेकिन आज ब्रेंट क्रूड की कीमत में 7% की बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हुई है। जिसके कारण कमोडिटी मार्केट में फिर तेजी लौट आई है।

मिडिल ईस्ट में वॉर की क्या है स्थिति

अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी से तनाव की शुरुआत हुई थी। जो आज 26 वे दिन में प्रवेश कर चुका है।
बीच-बीच में कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह बयान दे चुके हैं कि यह युद्ध ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला है।
अब फिर उन्होंने यह दावा किया है कि ईरान इस बात पर सहमति जता चुका है कि उनके पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे।
इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि अमेरिका अपने क्षेत्रीय मध्यस्थों के समूह के साथ ईरान के साथ शांति वार्ता पर चर्चा करेगा।इन सभी बातों के कारण तनाव कम होता दिख रहा है जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading