TMC के 60 बागी विधायकों का एक्शन,अध्यक्ष पद से हटाई गईं ममता बनर्जी; अभिषेक बनर्जी भी हुए सस्पेंड; नई समिति का गठन


TMC के 60 बागी विधायकों का एक्शन,अध्यक्ष पद से हटाई गईं ममता बनर्जी; अभिषेक बनर्जी भी हुए सस्पेंड; नई समिति का गठन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल में एक बड़ा सियासी धमाका देखने को मिला है. बंगाल के न्यूटाउन में सोमवार (22 जून) को हुई तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिससे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कड़ा झटका लगा है. बागी गुट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ममता बनर्जी को टीएमसी चेयरपर्सन के पद से हटा दिया है. उनकी जगह पर हावड़ा सेंट्रल से विधायक अरूप रॉय को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है. इसके साथ ही विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋताब्रता बनर्जी और अन्य लोगों के नेतृत्व वाली टीएमसी गुट के नेताओं ने अभिषेक बनर्जी को पार्टी के महासचिव के पद से निलंबित कर दिया. यह राजनीतिक घटनाक्रम ऐसे समय पर आया है, जब हाल में ही टीएमसी के 20 लोकसभा सांसदों ने बागी रुख अपनाते हुए खुद का विलय NCPI में कर लिया.

