शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में एक पेड़ मां के नाम हुआ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी जी के आग्रह पर विद्यालय परिवार ने किया वृक्षारोपण,बच्चों में भी दिखा वृक्षारोपण को लेकर उत्साह, रामअवतार ने कहा- स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ हवा की है जरूरत, और यह संभव है तभी जब हम करें वृक्षारोपण





शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में एक पेड़ मां के नाम हुआ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी जी के आग्रह पर विद्यालय परिवार ने किया वृक्षारोपण,बच्चों में भी दिखा वृक्षारोपण को लेकर उत्साह, रामअवतार ने कहा- स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ हवा की है जरूरत, और यह संभव है तभी जब हम करें वृक्षारोपण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- पूरे देश भर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम प्रारंभ किया है, इसके अंतर्गत शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी 16 जुलाई को विद्यालय परिवार द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी श्री वर्मा जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य पुरण गिरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भी जहां अपने हाथों से वृक्षारोपण कर वृक्ष को संरक्षण देने का संकल्प लिया, तो वहीं इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर परिवार द्वारा वर्ष भर वृक्षारोपण का कार्यक्रम निरंतर किया जाता है,तथा मानसून के समय वृक्षारोपण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, तथा विद्यालय द्वारा बच्चों को वृक्ष भी वितरित किए जाते हैं जिससे वे अपने घरों में ले जाकर आसपास वृक्षारोपण कर सकें, रामावतार अग्रवाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के पर्यावरण को संतुलित रखने एवं संरक्षण देने की दिशा में वृक्षारोपण का जो महा अभियान एक पेड़ मां के नाम प्रारंभ किया है,वह एक सराहनीय कदम है तथा पूरे देश भर में आज वृक्षारोपण को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है, तथा समाज के सभी वर्ग के लोग वृक्षारोपण के कार्य को कर रहे हैं इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी वृक्षारोपण किया तथा वृक्षों को निरंतर संरक्षण देने का भी संकल्प लिया








