शक्ति जिले के सकर्रा गांव में 31 मार्च को हुआ नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ ।आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया उद्घाटन. जिले के पुलिस कप्तान सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद.चौंकी संभालेंगे सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार राठौर

शक्ति जिले के सकर्रा गांव में 31 मार्च को हुआ नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ ।आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया उद्घाटन. जिले के पुलिस कप्तान सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद.चौंकी संभालेंगे सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार राठौर kshititech
31 मार्च को शक्ति जिले में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन कार्यक्रम

शक्ति जिले के सकर्रा गांव में 31 मार्च को हुआ नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ ।आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया उद्घाटन. जिले के पुलिस कप्तान सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) के कर कमलों द्वारा आज मालखरौदा थाना अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी सकर्रा का शुभारंभ हुआ।थाना मालखरौदा क्षेत्र के नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार कई वर्षों से ग्राम सकर्रा में पुलिस चौकी की स्थापना किये जाने की मांग लगातार की जा रही थी।जनभावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार द्वारा जनहित में सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गयी।इसके पश्चात सक्ती पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (आईपीएस) द्वारा इस संबंध में सकारात्मक पहल करते हुए स्थल का चयन कर सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी की व्यवस्था की तथा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग को शुभारंभ हेतु आमंत्रित किया, जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 31.03.2026 को गरिमामय कार्यक्रम में चन्द्रपुर के माननीय विधायक श्री रामकुमार यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों तथा सम्मानित मीडिया के बंधुओं की उपस्थिति में आज विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सक्ती के जिलाधीश विकास कुमार टोपनो तथा जांजगीर के पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार शुक्ल उपस्थित रहे।

नवीन पुलिस चौकी के शुभारंभ कार्यक्रम में सकर्रा के सरपंच बरत लाल सूर्यवंशी, जनपद पंचायत के अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल, क्षेत्र की जनपद सदस्य खीकबाई कमलेश मनहरण तथा सक्ती कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल, पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खुटे तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।सक्ती के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीओपी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा , मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत, नवीन चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कृष्णकुमार राठौर तथा आसपास के थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित थे।पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को इसके लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन सक्ती जिले के यातायात प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक के स्टेनो निरीक्षक श्री वाय.एन. शर्मा द्वारा किया गया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading