शक्ति के शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस द्वारा आयोजित किया गया विशाल रक्तदान शिविर, कॉलेज में भी रेडक्रॉस के माध्यम से हो रहे लगातार रक्तदान शिविर,शक्ति जिला भी रक्तदान शिविर में अग्रणी जिला

महाविद्यालय के प्राचार्य रक्तदाता को प्रमाण पत्र देते हुए
शक्ति के सरकारी कॉलेज जेठा में रेड क्रॉस के माध्यम से रक्तदान शिविर
शक्ति के सरकारी कॉलेज जेठा में रेड क्रॉस के माध्यम से रक्तदान शिविर
शक्ति के सरकारी कॉलेज जेठा में रेड क्रॉस के माध्यम से रक्तदान शिविर

शक्ति के शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस द्वारा आयोजित किया गया विशाल रक्तदान शिविर

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में आज दिनांक 09/10/2025 को यूथ रेड क्रॉस के तत्वाधान में हसदेव ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले छात्र छात्राओं को हेलमेट एवम् प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। रक्तदान द्वारा प्राप्त ब्लड का उपयोग जरूरतमंद मरीजों के इलाज में किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले एवम् यूथ रेड क्रॉस प्रभारी प्रो ऋतु पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया l शिविर में प्रो अजय कुमार देवांगन, प्रो सोमेश कुमार घितोड, प्रो शत्रुघ्न अनंत, प्रो हेमपुष्पा चंद्रा,प्रो ललित कुमार सिंह प्रो सीमा साहू प्रो डॉ हरिशंकर रजक प्रो यज्ञ राठिया प्रो डॉ टी पी टंडन प्रो पल्लवी प्रधान, डॉ ज्योति कुशवाहा,प्रो सविता चंद्रा, प्रो संतोष जांगड़े, प्रो जी एस मैत्री, प्रो विद्या रायसगर प्रो मनोज कुमार जायसवाल, प्रो अनिल खर्रा सहित छात्र छात्राएं ने सहयोग किया।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading