सामाजिक संस्था की बड़ी पहल- एक दीवाली खुशियों वाली-वक्ता मंच, आवासीय बालक छात्रावास पहुंचा,दीपावली की खुशियों पर सबका अधिकार है

वक्ता मंच रायपुर द्वारा दीपावली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम
वक्ता मंच रायपुर द्वारा दीपावली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम
वक्ता मंच रायपुर द्वारा दीपावली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम

सामाजिक संस्था की बड़ी पहल- एक दीवाली खुशियों वाली-वक्ता मंच, आवासीय बालक छात्रावास पहुंचा,दीपावली की खुशियों पर सबका अधिकार है

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-वक्ता मंच द्वारा जारी” खुशियों वाली दिवाली” अभियान के चौथे चरण में संस्था के कार्यकर्ता 29 अक्टूबर की रात आवासीय बालक छात्रावास गंज पारा रायपुर में पहुंचे l इस छात्रावास में शहरी निर्धन या कमजोर तबके के बच्चों के आवास, शिक्षा,खेलकूद व मनोरंजन की व्यवस्था की गई है l आज के आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ माणिक विश्वकर्मा ‘ नवरंग ‘ थे l अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेविका ज्योति शुक्ला ने की l इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, डॉ उदयभान सिंह चौहान, मनीष अवस्थी, सिंधु झा,अरुण अग्रवाल, मोहम्मद हुसैन, संतोष धीवर, यशवंत यदु यश, रितेश साहू, डॉ इंद्रदेव यदु , मनोज साहू सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे l टीम वक्ता मंच द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण परिसर को दियों व मोमबत्ती जलाकर आलोकित कर दिया गया l अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन को बच्चों ने बड़े ध्यान से सुना l अतिथियों ने कहा कि दीपावली की खुशियों पर सबका अधिकार है l दीप जलाकर केवल बाहरी प्रकाश करना पर्याप्त नहीं होता वरन अंतरतम को आलोकित करने से ही हम सच्ची दिवाली मना सकते है l आज बच्चों की आंखों में स्नेह का भाव और चेहरे पर मुस्कुराहटों ने हमें दीपावली की सच्ची सौगात दी है l यह त्यौहार दिलों को जोड़ने, खुशियां बांटने और एक दूसरे के जीवन को रौशन करने का पर्व है l इसके पश्चात समस्त उपस्थित बच्चों को मिठाई और नमकीन के पैकेट वितरित किए गए l उपस्थित समस्त प्रबुद्धजनों द्वारा सामूहिक रूप से पटाखों का आनंद लिया गया l बच्चों के साथ अनेक गेम्स खेले गए और उनको योगा भी करवाया गया l बच्चों ने कविताएं सुनाई और अपने जीवन लक्ष्य के विषय में बताया l अंत में वक्ता मंच द्वारा बच्चों को रात्रि भोज प्रदान किया गयाl भारतीय पर्वों को समाज सापेक्ष कार्यों के साथ जोड़कर उत्सवित किए जाने की वक्ता मंच की इस पहल को आम जनमानस द्वारा व्यापक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है l विगत 3 दशकों से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनके साथ त्यौहारों को उत्सवित किये जाने की वक्ता मंच की इस परंपरा को आगे भी जारी रखने की घोषणा की गई l

वक्ता मंच रायपुर द्वारा दीपावली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में बनाया गया विधानसभा भवन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading