राधे- पवन ग्रुप के 40 कावड़ियों का जत्था हुआ बैजनाथ धाम रवाना,शिव भक्त कावड़ियों में दिखा उत्साह, 9 अगस्त को शक्ति का रेलवे स्टेशन बोल बम के श्री घोष से गुंजायमान हो उठा पूरा परिसर

राधे- पवन ग्रुप के 40 कावड़ियों का जत्था हुआ बैजनाथ धाम रवाना,शिव भक्त कावड़ियों में दिखा उत्साह, 9 अगस्त को शक्ति का रेलवे स्टेशन बोल बम के श्री घोष से गुंजायमान हो उठा पूरा परिसर kshititech
झारखंड के देवघर में स्थित पवित्र बाबा भोलेनाथ की नगरी
राधे- पवन ग्रुप के 40 कावड़ियों का जत्था हुआ बैजनाथ धाम रवाना,शिव भक्त कावड़ियों में दिखा उत्साह, 9 अगस्त को शक्ति का रेलवे स्टेशन बोल बम के श्री घोष से गुंजायमान हो उठा पूरा परिसर kshititech
9 अगस्त को शक्ति रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ राधे पवन ग्रुप का जत्था

राधे- पवन ग्रुप के 40 कावड़ियों का जत्था हुआ बैजनाथ धाम रवाना,शिव भक्त कावड़ियों में दिखा उत्साह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शक्ति शहर के राधे- पवन ग्रुप के 40 शिव भक्त कावड़िये 9 अगस्त को शक्ति रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा करने के लिए रवाना हो गए,रेलवे स्टेशन शक्ति में इन शिवभक्त कावड़ियों को रवाना करने के लिए अनेकों धर्म प्रेमी, युवा पहुंचे हुए थे

तथा पूरा रेलवे स्टेशन परिसर बोल बम-बोल बम के श्री घोष से गूंज उठा एवं राधे पवन ग्रुप विगत कई वर्षों से निरंतर बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर जाता है, तथा सुल्तानगंज से कावड़ उठाकर पैदल ही बाबा भोलेनाथ की आराधना करते हुए यह पूरा ग्रुप देवघर में जल अर्पित करता है, एवं इस संबंध में राधे पवन ग्रुप के पवन गोयल ने बताया कि इस वर्ष शिव भक्त कावड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है,एवं बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा के लिए जहां अनुकूल मौसम होने के कारण कावड़िये भी जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित हैं, तो वहीं शक्ति के रेलवे स्टेशन से निरंतर पूरे श्रावणी मास पर्व पर कावड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हो रहा है, 9 अगस्त को बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले राधे- पवन ग्रुप में प्रमुख रूप से राधेश्याम अग्रवाल राधे ट्रक वाले, पवन गोयल ट्रक वाले,सुभाष देवांगन, सत्येंद्र पांडेय,संकेत गोयल, मेघा देवांगन, विक्की तिवारी, रुपेश अग्रवाल,अमित गोयल मोंटी, संतोष जायसवाल, श्री देवांगन जी, सुनील गुप्ता, मुन्ना ठाकुर,अजय अग्रवाल, कमलेश्वर सोनी सहित काफी संख्या में शिव भक्त कावड़िये थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading