व्हीलचेयर पर बास्केटबॉल- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आयोजित सिनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र लगातार 7वीं बार विजेता, देश के विभिन्न राज्यों से टीमों ने लिया भाग, डीपीएस एवं युगांतर पब्लिक स्कूल ने किया था संयुक्त आयोजन

राजनांदगांव में संपन्न व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता
राजनांदगांव में संपन्न व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता
राजनांदगांव में संपन्न व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आयोजित सिनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र लगातार 7वीं बार विजेता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-बास्केटबाॅल की नर्सरी राजनांदगांव में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव एवं युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के सहयोग से आयोजित सिनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मेंमहाराष्ट्र पुरुष व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम ने कर्नाटक की टीम को 41-32 अंको से परास्त कर लगातार सातवीं बार स्वर्ण पदक जीता,उक्तआशय की जानकारी छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर बास्केटबाॅल संघ के अध्यक्ष सुशील कोठारी और नेशनल प्रतियोगिता आयोजन सचिव सुनील गोलछा ने बताया कि जब से यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है तब से महाराष्ट्र पुरुष टीम विजेता है,पंजाब ने तमिलनाडु को 36-14 अंको से परास्त कर कांस्य पदक जीता, सुनील गोलछा ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता के समापन समारोह युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार परमानंद रजक, अंतराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक एवं बास्केटबॉल के हाई परफार्मेंस डायरेक्टर कालवा राजेश्वर राव , अंतराष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल कोच श्री जशपाल धानी के आतिथ्य में संपन्न हुआ,इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी, कोच व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव लुईस जार्ज, टेक्नीकल कमिश्नर अब्राहम पोलो, अंतराष्ट्रीय रेफरी राजन, अमितकुमार, मेधना मुणोत सहित व्हीलचेयर बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पत्रकार गण व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे,इस अवसर पर व्हीलचेयर बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता एवं तिसरे स्थान पर रही टीम के खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक, व्यक्तिगत पुरस्कार, एवं ट्राफी प्रदान की गई। इसके अलावा इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों को एवं अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading