नेशनल लेवल की बालक बास्केट बाल प्री क्वार्टर फाइनल प्रतिस्पर्धा में डीपीएस राजनांदगांव एवं युगांतर पब्लिक स्कूल ने करी एंट्री, कोच कालवा राधा राव के मार्गदर्शन में टीम की बड़ी सफलता

<em>नेशनल लेवल की बालक बास्केट बाल प्री क्वार्टर फाइनल प्रतिस्पर्धा में डीपीएस राजनांदगांव एवं युगांतर पब्लिक स्कूल ने करी एंट्री, कोच कालवा राधा राव के मार्गदर्शन में टीम की बड़ी सफलता</em> kshititech
राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल बाल प्रतिस्पर्धा में डीपीएस एवं युगांतर पब्लिक राजनांदगांव की टीम की बड़ी सफलता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव एवं युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालक बास्केटबाॅल टीम ने सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालक बास्केटबाॅल टीम ने एशियन स्कूल देहरादून को 56-39 अंको से परास्त किया जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालक बास्केटबाॅल टीम ने अपने चोथे लीग मैच में रिशिकुल स्कूल हरियाणा की टीम को 68-60 अंको से परास्त कर प्रि क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया,इसके पूर्व युगांतर की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल प्रयागराज को 69-33 अंको से, दुसरे मैच में गुजरात पब्लिक स्कूल बड़ोदरा को 71-21अंको से, तीसरे लीग मैच में नेशनल पब्लिक स्कूल बेंगलुरू को 82-62 अंको से परास्त किया ।जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालक बास्केटबाॅल टीम ने अपने पहले लीग मैच में डी पी एस हैदराबाद को 81- 39 अंको से, दुसरे मैच में वेल्मल इंटरनेशनल स्कूल चेन्नई को एकतरफा मैच में परास किया,तीसरे मैच में द मान स्कूल दिल्ली को 60-33 अंको से परास्त कर प्रि क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया,युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की और से साहिल, विश्वजीत सिंह, शुभम सिंह, प्रदीप कुमार, तुषार,कालवा सर्वज्ञ राव, प्रथमेश, अभिषेक पाठक, लक्ष्य जायसवाल, हिमांशु सिंह, लक्ष्य शर्मा एवं अथर्व प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम की कोच कालवा राधा राव है ।
दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की और से शिबु कुमार, शुभम कश्यप, हिमांशु सिंह, दिपांशु यादव, अदम्य गर्ग, हर्ष, गणेश मालवीय, भव्य देवांगन, तनय भारत, श्लोक दुधमोगरे, गुलशन कुमार एवं शिवम बुरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी टीम को विजयी बनाया। टीम की कोच कालवा राधा राव है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading