सरकारी कॉलेज जेठा में राष्ट्रीय सेवा योजना के 21स्वयं सेवकों को हुआ “बी” प्रमाण पत्र का वितरण, राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर दी गई छात्र-छात्राओं को जानकारी

<em>सरकारी कॉलेज जेठा में राष्ट्रीय सेवा योजना के </em>21<em>स्वयं सेवकों को हुआ "बी" प्रमाण पत्र का वितरण</em>, राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर दी गई छात्र-छात्राओं को जानकारी kshititech
शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में संपन्न कार्यक्रम

सरकारी कॉलेज जेठा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को हुआ “बी” प्रमाण पत्र का वितरण

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल कि ख़बर

सकती-शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति में 3 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को “बी”प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।कार्यक्रम का आरंभ संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले एवं समस्त स्टाफ द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके की गई। सरस्वती वंदना प्रो महेंद्र यादव द्वारा किया गया।स्वागत कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले का स्वागत छात्र इंद्रजीत द्वारा एनएसएस का बैच लगाकर किया गया। प्रो अजय देवांगन का स्वागत छात्र उमेंद चौहान द्वारा बैच लगाकर किया गया। इसी क्रम में क्रमशः प्रो डॉ शकुन्तला राज, प्रो हेमपुष्पा चंद्रा, प्रो महेंद्र यादव, प्रो सीमा साहू का स्वागत छात्रा गंगा महंत, राधिका चौहान, सुलोचना खांडे द्वारा बैच लगाकर किया गया।गंगा महंत द्वारा “हम होंगे कामयाब एक दिन”प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना) द्वारा किया गया उन्होंने सर्वप्रथम एनएसएस के उद्देश्य और महत्व को बताया ।उन्होंने एनएसएस में बी और सी प्रमाण पत्र के बारे में भी बताया ।महाविद्यालय के कुल 21 स्वयं सेवकों को संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले और समस्त स्टाफ द्वारा बी प्रमाण पत्र वितरित किया गया और सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाए दी गई।कार्यक्रम में प्रो अजय देवांगन, प्रो शकुन्तला राज, प्रो हेमपुष्पा चंद्रा, प्रो ऋतु पटेल,प्रो महेंद्र यादव, प्रो यज्ञ राठिया, प्रो हरिशंकर रजक, प्रो ज्योति यादव, प्रो नेहा अग्रवाल, और समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने पर प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया। बी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में इंद्रजीत, उमेन्द चौहान,नंदकिशोर, सुलोचना खांडे, गंगा महंत,रमन सिंह, राकेश राठौर, मानसी सोनी, आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे