छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्तीसामाजिक

BJYM नेता चिराग बरसे भूपेश पर–विधानसभा चुनाव में युवा सिखाएंगे कांग्रेस सरकार को सबक,पीएससी घोटाले में लाखों युवाओं के साथ किया सरकार ने धोखा– चिराग अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, चिराग ने कहा– छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाले में लिफ्त है कांग्रेस की सरकार

BJYM नेता चिराग बरसे भूपेश पर--<em>विधानसभा चुनाव में युवा सिखाएंगे कांग्रेस सरकार को सबक,पीएससी घोटाले में लाखों युवाओं के साथ किया सरकार ने धोखा-- चिराग अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष</em> भाज<em>युमो, चिराग ने कहा-- छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाले में लिफ्त है कांग्रेस की सरकार</em> kshititech
भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल शक्ति
BJYM नेता चिराग बरसे भूपेश पर--<em>विधानसभा चुनाव में युवा सिखाएंगे कांग्रेस सरकार को सबक,पीएससी घोटाले में लाखों युवाओं के साथ किया सरकार ने धोखा-- चिराग अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष</em> भाज<em>युमो, चिराग ने कहा-- छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाले में लिफ्त है कांग्रेस की सरकार</em> kshititech
पीएससी घोटाले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता बरसे सरकार पर

विधानसभा चुनाव में युवा सिखाएंगे कांग्रेस सरकार को सबक,पीएससी घोटाले में लाखों युवाओं के साथ किया सरकार ने धोखा– चिराग अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, चिराग ने कहा– छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाले में लिफ्त है कांग्रेस की सरका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- आने वाले 7 नवंबर एवं 17 नवंबर को होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के लाखों युवा छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार को सबक सिखाएंगे तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिस तरह से पीएससी का घोटाला हुआ है एवं सरकार ने अपने-अपने लोगों को नौकरियां देकर युवाओं के साथ धोखा किया है,इन सब बातों को देखते हुए राज्य के युवा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को सबक सिखाएंगे

तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विगत महीनो इसकी शिकायत की है तथा उच्च न्यायालय में भी यह मामला लंबित है, शक्ति जिले के उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कहा कि आज युवा मेहनत कर पीएससी की परीक्षा देते हैं किंतु सरकार द्वारा करोड़ों रुपए लेकर अपने-अपने लोगों की भर्तियां कर दी गई जो कि युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा है एवं योग्य लोग नौकरी से वंचित रह गए किंतु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है तथा सरकार में बैठे नौकरशाही के बच्चों को भी इस पीएससी में नौकरिया दी गई किंतु एक गरीब परिवार का एवं योग्य विद्यार्थी आज इस पीएससी की परीक्षा में नहीं निकल पाया, चिराग ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में युवाओं का सरकार के प्रति भारी आक्रोश है तथा यह आक्रोश मतदान की तिथि तक निश्चित रूप से सरकार के खिलाफ एक बड़े विरोध के रूप में सामने आएगा एवं 3 दिसंबर को जब छत्तीसगढ़ प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती होगी तो कांग्रेस की सरकार को एक बहुत बड़ा झटका लगने वाला है

चिराग अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार युवाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रही है एवं सरकार ने बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को बेवकूफ बनाया तथा नियम कानून की लंबी सूची बनाकर योग्य बेरोजगारों को आज बेरोजगारी भत्ता से वंचित कर दिया गया है जिससे युवा काफी नाराज हैं एवं आज छत्तीसगढ़ का युवा दर-दर भटकने को मजबूर है, एवं छत्तीसगढ़ में आज जिस तरह से अराजकता की स्थिति है उससे आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को जानता भी सबक सिखाने वाली है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button