विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दुर्गा अष्टमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई

<em>विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दुर्गा अष्टमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई</em> kshititech

विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दुर्गा अष्टमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शारदीय नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं,विस् अध्यक्ष डॉ. महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, मां दुर्गा के आशीर्वाद से प्रदेश में सुख- समृद्धि, उन्नति हो यही प्रार्थना करता हूं। दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की आराधना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को पाने के लिए कई वर्षों तक मां पार्वती ने कठोर तप किया था, जिससे उनके शरीर का रंग काला हो गया था। जब भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए तो उन्होंने उनको गौर वर्ण का वरदान भी दिया। इससे मां पार्वती महागौरी भी कहलाईं। महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी को व्रत करने और मां महागौरी की आराधना करने से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य और समृद्धि भी मिलती है। सब पाप भी नष्ट हो जाते हैं। उपरोक्त जानकारी विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महन्त जी के प्रतिनिधी नरेश गेवाडीन ने बताया।।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading