शक्ति में तुलसी शालिग्राम विवाह एवं एकादशी उद्यापन की तैयारी जोरो पर- पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार द्वारा 23 एवं 24 नवंबर को परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में होगा भव्य आयोजन, 108 जोड़ों का लक्ष्य पूर्णता की ओर, शहर वासियो सहित महिलाओं में भी आयोजन को लेकर दिख रहा भारी उत्साह

<em>शक्ति में तुलसी शालिग्राम विवाह एवं एकादशी उद्यापन की तैयारी जोरो पर- पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार द्वारा 23 एवं 24 नवंबर को परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में होगा भव्य आयोजन</em>, 108 जोड़ों का लक्ष्य पूर्णता की ओर, शहर वासियो सहित महिलाओं में भी आयोजन को लेकर दिख रहा भारी उत्साह kshititech
शक्ति शहर में 23 एवं 24 नवंबर को होगा तुलसी शालिगराम विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम

शक्ति में तुलसी शालिग्राम विवाह एवं एकादशी उद्यापन की तैयारी जोरो पर- पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार द्वारा 23 एवं 24 नवंबर को परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में होगा भव्य आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति के प्रतिष्ठित पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार द्वारा आगामी 23 एवं 24 नवंबर को शहर के हटरी चौक स्थित शुभम ग्रीन्स में तुलसी,शालिग्राम विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है, तथा महामंडलेश्वर परम श्रद्धेय अमृतानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस आयोजन को लेकर जहां देश के विभिन्न राज्यों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं आयोजन समिति भी तैयारी में जुटी हुई है,तथा समिति के सदस्यों ने बताया कि उपरोक्त आयोजन के लिए 108 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया था, जो कि लगभग पूर्णता की ओर है एवं विभिन्न शहरों के लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है

तथा उपरोक्त आयोजन को लेकर बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए आवास एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएं हटरी धर्मशाला शक्ति में की गई है, एवं शक्ति शहर में पहली बार होने जा रहे तुलसी शालिग्राम विवाह एवं एकादशी उद्यापन को लेकर जहां लोगों में भारी उत्साह है, तो वहीं व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रसार भी चल रहा है, तथा आयोजन समिति की भी निरंतर बैठक हो रही है, जिसमें पूरे आयोजन को भव्य रूप एवं विधि -विधान पूर्वक संपन्न कराने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर है, एवं उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर महामंडलेश्वर परम श्रद्धेय अमृतानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि तुलसी शालिग्राम विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम को लेकर आगंतुक यजमानों को सारी पूजन सामग्रियां समिति की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी एवं इस आयोजन में ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है, जिसमें पुरुष यजमानों के लिए पीला कुर्ता एवं सफेद पायजामा तथा महिलाओं के लिए लाल साड़ी होगी तथा यजमानों को अपने पूर्वजों की तीन पीढियो का नाम जिसमें परदादा, दादा एवं पिताजी सहित यदि परदादी पर दादी जी एवं माताजी का नाम भी लाना होगा, जिससे विधि- विधान पूर्वक यह आयोजन संपन्न हो सके एवं यजमान अपने साथ मिष्ठान एवं फल भी साथ लाएं तथा साथ न लाने पर वहां अलग से भी मिष्ठान एवं फल की व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेगी

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 23 नवंबर को तुलसी विवाह भव्य बारात शाम 5:00 से रात्रि 7:00 तक होगी एवं 24 नवंबर को सार्वजनिक भंडारा प्रसाद के साथ ही एकादशी का उद्यापन संपन्न होगा, एवं पूरे दो दिवसीय आयोजन के लिए अन्य राज्यों से भी पूजन सामग्रीया मंगाई जा रही हैं, एवं पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार के भी सदस्य पूरे आयोजन को मूर्त रूप देने में जुटे हुए हैं, वहीं आयोजन समिति के भी सदस्य पूरी तत्परता के साथ कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर रहे हैं, तथा आयोजन को लेकर पहली बार इतना उत्साह नजर आ रहा है कि लोग आगे से आगे बढ़कर इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं, कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार के साथ ही तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन महिला मंडल समिति शक्ति की सभी सदस्य जुटी हुई हैं

शक्ति शहर के लोगों का कहना है कि शहर में पहली बार इतना बड़ा धार्मिक आयोजन हो रहा है, जिसके लिए वे सभी अपने-अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों को इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनसे भी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं, तथा पहली बार शहर में ऐसा अभूतपूर्व उत्साह नजर आ रहा है, एवं आयोजन समिति द्वारा पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है,तथा सभी लोग अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में तत्परता के साथ जुटे हुए नजर आ रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading