छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्तीसामाजिक

बड़ी खबर–शक्ति का सरकारी कन्या महाविद्यालय 1 अक्टूबर से लगेगा सियान सदन में, विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल पर नगर पालिका अध्यक्ष एवम सीएमओ ने करी अस्थाई व्यवस्था, गर्ल्स कॉलेज परिसर में पानी भरने के कारण आ रही थी समस्याएं, पुराने नगर पालिका कार्यालय भवन में बनाया गया है स्वर्गीय बिसाहू दास महंत सियान सदन

बड़ी खबर--<em>शक्ति का सरकारी कन्या महाविद्यालय 1 अक्टूबर से लगेगा सियान सदन में, विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल पर नगर पालिका अध्यक्ष एवम सीएमओ ने करी अस्थाई व्यवस्था, गर्ल्स कॉलेज परिसर में पानी भरने के कारण आ रही थी समस्याएं</em>, पुराने नगर पालिका कार्यालय भवन में बनाया गया है स्वर्गीय बिसाहू दास महंत सियान सदन Console Corptech
शक्ति के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत
बड़ी खबर--<em>शक्ति का सरकारी कन्या महाविद्यालय 1 अक्टूबर से लगेगा सियान सदन में, विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल पर नगर पालिका अध्यक्ष एवम सीएमओ ने करी अस्थाई व्यवस्था, गर्ल्स कॉलेज परिसर में पानी भरने के कारण आ रही थी समस्याएं</em>, पुराने नगर पालिका कार्यालय भवन में बनाया गया है स्वर्गीय बिसाहू दास महंत सियान सदन Console Corptech
जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू

शक्ति का सरकारी कन्या महाविद्यालय 1 अक्टूबर से लगेगा सियान सदन में, विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल पर नगर पालिका अध्यक्ष एवम सीएमओ ने करी अस्थाई व्यवस्था, गर्ल्स कॉलेज परिसर में पानी भरने के कारण आ रही थी समस्याएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शक्ति के विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रयासों से शक्ति को मिले शासकीय कन्या महाविद्यालय की सौगात के बाद छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शहर के अस्पताल के बगल में नगर पालिका द्वारा निर्मित इनडोर स्टेडियम में अस्थाई रूप से नए शैक्षणिक सत्र से कॉलेज प्रारंभ किया गया था, तथा प्रवेश की भी प्रक्रियाएं होकर कक्षाएं लगनी चालू हो गई थी, किंतु बारिश के समय मैदान में पानी भरने के कारण महाविद्यालय की छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को आने-जाने में असुविधाएं हो रही थी, जिसे देखते हुए महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों ने 29 सितंबर को स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष के शक्ति प्रवास के दौरान स्थानीय शासकीय विश्रामगृह में उनसे मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया

जिस पर तत्काल विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने शक्ति कलेक्टर आईएएस श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह को निर्देशित किया तथा सरकारी कन्या महाविद्यालय को अस्थाई रूप से उचित परिसर में लगाने के निर्देश दिए, जिस पर नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू ने तत्काल नगर पालिका द्वारा निर्मित स्व.बिसाहू दास महंत सियान सदन को उपरोक्त गर्ल्स कॉलेज के संचालन के लिए अस्थाई रूप से उपयुक्त बताया तथा नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सियान सदन में चार कमरे, हाल,बाथरूम,तथा कॉलेज की अस्थाई व्यवस्था के लिए उपयुक्त वातावरण है, एवं यहां कॉलेज का अस्थाई संचालन हो सकता है, जिस पर तत्काल विधानसभा अध्यक्ष महंत ने अपनी स्वीकृति प्रदान की

एवं इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ने बताया कि 1 अक्टूबर सोमवार से शासकीय कन्या महाविद्यालय शक्ति की कक्षाएं अस्थाई रूप से सियान सदन जो कि पुराने नगर पालिका कार्यालय भवन में बनाया गया है, एवं मालखरौदा बस स्टैंड, गायत्री मंदिर के नजदीक स्थित है, वहां संचालन होगा तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल पर अभिभावकों ने भी प्रशंसा व्यक्त करते आभार व्यक्त किया है, उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दी है

ज्ञात हो की उपरोक्त शासकीय कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर विगत दिनों ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू ने अस्थाई रूप से रास्ता भी बनवाया था, तथा कॉलेज की स्थापना से लेकर निरंतर नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय हैं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button