जनता का नारा, अबकी बार फिर से विधायक होंगे महंत– चरणदास महंत को चुनावी मैदान में घेरने विरोधियों की भी कार्ययोजना नहीं हो पा रही सफल,साढ़े चार वर्षों में अपनी सक्रियता एवं विकास के प्रति सकारात्मक सोच ने लोगों के बीच महंत की बनाई विशेष पैंठ, सबसे सक्रिय विधायक के रूप में महंत ने बनाई पहचान, शक्ति को जिले सहित ढेरो सौगाते दिलवाई महंत ने, रेलवे सुविधाओं को लेकर भी महंत जी ने करी सकारात्मक पहल, धर्मपत्नी सांसद ज्योत्सना महंत ने भी शक्ति क्षेत्र के विकास के लिए लगाया अपना बहुमूल्य समय


जनता का नारा, अबकी बार फिर से विधायक होंगे महंत– चरणदास महंत को चुनावी मैदान में घेरने विरोधियों की भी कार्ययोजना नहीं हो पा रही सफल,साढ़े चार वर्षों में अपनी सक्रियता एवं विकास के प्रति सकारात्मक सोच ने लोगों के बीच महंत की बनाई विशेष पैंठ, सबसे सक्रिय विधायक के रूप में महंत ने बनाई पहचान, शक्ति को जिले सहित ढेरो सौगाते दिलवाई महंत ने, रेलवे सुविधाओं को लेकर भी महंत जी ने करी सकारात्मक पहल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती– छत्तीसगढ़ प्रदेश में नवंबर 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं,वैसे ही विपक्षी पार्टियों की बैचेनी भी विधानसभा क्षेत्र सकती में बढ़ती जा रही है,यह तय माना जा रहा है विधानसभा क्षेत्र सकती से कॉग्रेस के कद्दावर नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महन्त ही कॉग्रेस पार्टी से प्रत्याशी होंगे
भाजपा, आप,बसपा एवँ कॉग्रेस के नेता जिनकी डॉ महन्त के साथ छत्तीस के आंकड़े होने की बातें कहीं जाती हैं,वे डॉ. महन्त को घेरने के लिए दिन रात मंथन कर रहे हैं, वही डॉ चरणदास महन्त को कॉग्रेस पार्टी ने चुनाव अभियान समिति का मुखिया बना दिया, जिसके कारण वे प्रत्याशी चयन से लेकर सगठन के कार्यक्रमो में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं, सूत्रों की माने तो भाजपा इस समय निर्णय नहीं कर पा रही कि किसे पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाए, इधर कॉग्रेस पार्टी के कथित विरोधी खेमे के नेता भाजपा को हर सहयोग करने का भरोसा दे रहे हैं,तो वहीं इसमे चुनावी सर्वे आड़े आ रहा है,भुपेश सरकार के किसानों की धान खरीदी, बिजली हाफ, आवस योजना, हर वर्ग के लोगों को मिल रही है, हर चुनाव में जिला बड़ा मुद्दा रहा है,इसका लाभ भी महन्त जी को मिल रहा है, प्रदेश एवँ गांवो के रुझानों को देखकर कॉग्रेसी भी जो कभी फूल छाप थे वे भी कॉग्रेस पार्टी से टूटने को तैयार नहीं है, सबको उम्मीद हैं प्रदेश में फिर कॉग्रेस सरकार बनाएगी, इसलिए पार्टी से खुलकर बगावत नहीं कर रहे हैं
गत विधानसभा चुनाव में 30 हजार से अधिक मतों से जीते भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के विधायक डॉ.महन्त को हराना नामुमकिन लग रहा है, रणनीतिकारो का मानना है कि गत चुनाव में भाजपा से मेधाराम साहू, बसपा से गौतम राठौर,प्रत्याशी थे,तथा उपरोक्त दोनों उम्मीदवारों को उनके समाज से ही समर्थन पूरा नहीं मिला, एवं जिस तरह से शक्ति विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चरणदास महंत के पक्ष में अपना मतदान किया, उसे पहली बार शक्ति विधानसभा क्षेत्र में जीत का एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है
जनमानस में यह बात चर्चा में रहती है भाजपा,बसपा, आदिवासी, व्यवसायी, मतदाताओं में डॉ महन्त के नाम पर अंदरूनी समर्थन काफी रहता है, जिसके कारण एक बार लोकसभा चुनाव में हार के समय भी विधानसभा क्षेत्र सकती से भारी मतों से आगे रहे थे, सूत्रों की माने तो डॉक्टर चरणदास महंत विधानसभा चुनाव में एक बार फ़िर भारी मतों से विजयी हो सकते हैं,विरोधियो की रणनीति कहा तक सफल होगी, यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा, किंतु आज कांग्रेस पार्टी में देखा जाए तो विधानसभा अध्यक्ष महंत की दावेदारी से फिर से मतदाताओं में एक उत्साह का संचार देखा जा रहा है, तथा जिस सक्रियता के साथ महंत जी ने कार्य किया है एवं एक-एक गांव में विकास के लिए पहल की, वह अभी तक की सबसे बड़ी सफलता है, तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो ग्रामीण इलाकों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी महंत जी पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी को भी समर्थन दिया तथा शक्ति क्षेत्र के भारी संख्या में सरपंचों ने भी महंत जी के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया, जो कि कहीं ना कहीं महंत जी की सक्रियता को प्रदर्शित करता है, एवं जनप्रतिनिधियों के महंत जी के प्रति समर्थन को भी बतलाता है, वही डॉक्टर चरणदास महंत ने शक्ति विधानसभा क्षेत्र में विकास के साथ-साथ आम नागरिकों के समस्याओं की दिशा में भी सकारात्मक पहल की, रेलवे से संबंधित विषयों पर अनेको बार महंत जी ने प्रयास किया,जिसका परिणाम भी रेल यात्रियों को देखने को मिला, आज महान जी के कार्यों से समाज का प्रत्येक वर्ग उनकी प्रशंसा करते नहीं थकता, विभिन्न धार्मिक संगठन, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन,सहित युवा वर्ग, महिलाएं, बहने ,बुजुर्ग भी महंत जी को एक सक्रिय जनप्रतिनिधि बताते हैं



