हरतालिका तीज सौभाग्यवती महिलाओं का पौराणिक एवं पारंपरिक व्रत– डॉ महंत,छत्तीसगढ़ विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हरतालिका तीज की माताओं – बहनों को दी बधाई, महंत ने कहा– हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन व्रत में से हैं एक

<em>हरतालिका तीज सौभाग्यवती महिलाओं का पौराणिक एवं पारंपरिक व्रत-- डॉ महंत,छत्तीसगढ़ विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हरतालिका तीज की माताओं - बहनों को दी बधाई</em>, महंत ने कहा-- हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन व्रत में से हैं एक kshititech
18 सितंबर को छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा हरतालिका तीज का पर्व,भगवान शिव पार्वती का हुआ था इस दिन मिलन
<em>हरतालिका तीज सौभाग्यवती महिलाओं का पौराणिक एवं पारंपरिक व्रत-- डॉ महंत,छत्तीसगढ़ विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हरतालिका तीज की माताओं - बहनों को दी बधाई</em>, महंत ने कहा-- हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन व्रत में से हैं एक kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दी प्रदेश की माताओ- बहनों को हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

हरतालिका तीज सौभाग्यवती महिलाओं का पौराणिक एवं पारंपरिक व्रत– डॉ महंत,छत्तीसगढ़ विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हरतालिका तीज की माताओं – बहनों को दी बधाई

ॐ नम: शिवाय। ॐ हराय नम:। ॐ महेश्वराय नम:। ॐ शम्भवे नम:। ॐ शूलपाणये नम:। ॐ पिनाकवृषे नम:। ॐ पशुपतये नम:। – डॉ. महंत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज पर्व पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी तीजहारिन माता – बहनों को व्रत की सफलता और मनोकामना पूर्ति के लिये बधाई शुभकामनाएं दी है,डॉ महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। राज्य में इसे तीजा कहा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तीजा के एक दिन पहले ‘करू भात’ खाने की खास परंपरा है। तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं एक दिन पहले करेले की सब्जी और चावल खाती हैं. जिसके बाद कुछ भी नहीं खाती हैं। तीज व्रत के एक दिन पहले करेला इसलिए खाया जाता है, क्योंकि करेला खाने से कम प्यास लगती है। हरतालिका तीज का उपवास महिलाएं निर्जल होकर करती है। इस दिन करेला खाने का दूसरा कारण ये भी है कि मन की शुद्धता के लिए करेले की कड़वाहट जरूरी है, जिससे मन शांत हो जाता है

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि हरतालिका तीज सौभाग्यवती महिलाओं का पौराणिक और पारंपरिक व्रत है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का मिलन हुआ था। हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इस व्रत में अन्न और जल का त्याग किया जाता है। सुहागिन स्त्रियां व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं, व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं,हरतालिका तीज का व्रत जीवन में ऊर्जा लाता है और नकारात्मक विचारों का नाश करता हैउपरोक्त जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महन्त के प्रतिनिधी नरेश गेवाडीन ने दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading