14 सितंबर को सेजेस मालखरौदा में हिंदी दिवस मनाया गया, हिंदी के महत्व पर अतिथियों ने डाला प्रकाश, व्याख्याता राजकुमार पटेल ने दी जानकारी

<em>14 सितंबर को सेजेस मालखरौदा में हिंदी दिवस मनाया गया</em>, हिंदी के महत्व पर अतिथियों ने डाला प्रकाश, व्याख्याता राजकुमार पटेल ने दी जानकारी kshititech
सेजस में मना हिंदी दिवस कार्यक्रम
<em>14 सितंबर को सेजेस मालखरौदा में हिंदी दिवस मनाया गया</em>, हिंदी के महत्व पर अतिथियों ने डाला प्रकाश, व्याख्याता राजकुमार पटेल ने दी जानकारी kshititech
हिंदी दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

14 सितंबर को सेजेस मालखरौदा में हिंदी दिवस मनाया गया

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 14 सितंबर 2023 को सेजेस मालखरौदा हिंदी माध्यम में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन काफी हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया, इस अवसर पर विद्यालय में हिंदी विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें चित्रकला स्लोगन लेखन क्विज प्रतियोगिता एवं अंग्रेजी शब्दों का शुद्ध हिंदी में रूपांतरण करना शामिल रहा इसी कड़ी में कक्षा 12वीं की छात्राओं के द्वारा हिंदी भाषा राष्ट्र की भाषा नामक एक नृत्य गीत प्रस्तुत किया गया जो की काफी आकर्षक एवं उत्साहवर्धक रही, साथ ही साथ उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा हिंदी की महत्व पर प्रकाश डालते हुए उद्बोधन दिया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता सेजेस मालखरौदा के प्राचार्य एच एल भारती द्वारा की गई एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की सहभागिता रही प्राचार्य एच एल भारती द्वारा बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की गई साथ ही साथ हिंदी विभाग की की व्याख्याता सुश्री रेशमा खाखा के निर्देशन को भी सराहा,उक्त कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं में राजकुमार पटेल व्याख्याता, एन एल पटेल व्याख्याता श्रीमती चमेली चंद्रा व्याख्याता श्रीमती मीनाक्षी चंद्रा व्याख्याता, सुरेंद्र ओगरे व्याख्याता, राम नारायण मिरी एवं करीम उल्ला खान तथा विद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थित सक्रिय रूप से रही

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading