ब्रेकिंग न्यूज़-छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त, हाथ में आई चोट, बेटा और गनमैन भी थे सवार. एम्स में कराया गया भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज़-छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त, हाथ में आई चोट, बेटा और गनमैन भी थे सवार. एम्स में कराया गया भर्ती

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बलौदाबाजार से रायपुर लौटते समय खरोरा के पास राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, हाथ में चोट आई, गनमैन-चालक भी घायल हुए।राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौटते समय खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथ में चोट आई है। उनके साथ कार में बेटा, गनमैन और चालक भी सवार थे। दुर्घटना में गनमैन और चालक को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान खरोरा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में सांसद के हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है, जबकि उनके गनमैन और चालक को भी चोटें आई हैं। उनके बेटे के घायल होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।कुछ देर पहले कार और ट्रैक्टर में हुई थी भिड़ंतइसी मार्ग पर सांसद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ देर पहले रायपुर से खरोरा जा रही एक कार और खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। इस हादसे में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।खरोरा पुलिस ने शुरू की जांचघटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों सड़क हादसों के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading