ब्रेकिंग न्यूज़- देश भर में लोकसभा की 50% बढ़ेगी सीटे.छत्तीसगढ़ में भी 6 नई लोकसभाओं का होगा गठन. 27 नवंबर को मोदी सरकार की कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी.272 नई लोकसभाओं का होगा गठन

ब्रेकिंग न्यूज़- देश भर में लोकसभा की 50% बढ़ेगी सीटे.छत्तीसगढ़ में भी 6 नई लोकसभाओं का होगा गठन. 27 नवंबर को मोदी सरकार की कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी.272 नई लोकसभाओं का होगा गठन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज 27 नवंबर को दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ (पीएम ऑफिस) में कैबिनेट बैठक हुई।लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव शुक्रवार को कैबिनेट ने मंजूर कर दिया। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी।कई राज्यों में 50% के हिसाब से आधी सीट बढ़ रही है। ऐसे में अगला पूर्णांक गिना जा सकता है। तब बढ़ने वाली सीटें 281 होंगी और कुल सीटें 824 हो जाएंगी।बढ़ाई गई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी।

संसद के विशेष सत्र में बिल पास कराने की तैयारी

सरकार परिसीमन के बिल को 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर बहस में हिस्सा लेने की अपील की है।दूसरी तरफ, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बिल पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है।

सीटें बढ़ाने का नया बिल, पुराने बिल से कितना अलग

16 अप्रैल को संसद में जो बिल पास नहीं हो सका था। उसमें जनसंख्या आधारित परिसीमन के जरिए सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना थी, जिससे राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का अनुपात बदलने की आशंका थी।अब नए बिल में सभी राज्यों की मौजूदा सीटों में 50% बढ़ोतरी और 2051 तक राज्यों के बीच मौजूदा सीट अनुपात बनाए रखने की योजना है। यानी नए प्रस्ताव का मुख्य बदलाव यह है कि लोकसभा में सीटें तो बढ़ेंगी, लेकिन किसी राज्य की दूसरे राज्य के मुकाबले मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी कम नहीं होगी।

अप्रैल में 54 वोट से बिल गिर गया था

मोदी सरकार ने 16 से 18 अप्रैल 2026 को संसद का विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पेश किए थे। तर्क दिया कि 2029 चुनाव तक महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए इन्हें पारित होना जरूरी है।विधेयक के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट दिया। इसके विरोध में 230 सांसदों ने वोट दिया। वोटिंग के दौरान सदन में कुल 528 सांसद मौजूद थे।संविधान संशोधन पारित कराने के लिए मौजूद और वोट करने वाले सांसदों के दो-तिहाई समर्थन की जरूरत थी। इस हिसाब से विधेयक को कम से कम 352 वोट चाहिए थे। विधेयक को 298 वोट ही मिले, यानी यह 54 वोट से पास नहीं हो सका।

लोकसभा में 40, राज्यसभा में 11 सांसदों की जरूरत

लोकसभा में NDA के साथ 320 सांसद हैं। फिलहाल 3 लोकसभा सीटें खाली हैं। यानी लोकसभा में अधिकतम 540 सांसद बिल पर वोटिंग करेंगे। इस हिसाब से लोकसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 360 के आंकड़े से NDA अभी 40 वोट पीछे हैं।राज्यसभा में NDA के साथ 151 सांसद हैं। राज्यसभा में 243 सांसद वोट करेंगे। इस हिसाब से राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 162 के आंकड़े से NDA अभी 11 वोट पीछे हैं।

सरकार संसद में संशोधन बिल कैसे पास कराएगी

पहली स्थिति- सभी 540 सांसद वोटिंग करें तो सरकार को तीन पार्टियों (DMK, NCP-SP और YSRCP) का समर्थन चाहिए। साथ ही क्रॉस वोटिंग की भी जरूरत पड़ेगी।
दूसरी स्थिति- यूपी चुनाव को देखते सपा वोटिंग से बच सकती है। क्योंकि बिल के खिलाफ वोट करने पर आगामी चुनाव में भाजपा इसको मुद्दा बना लेगी। सपा के अनुपस्थित रहने से केंद्र सरकार की राह आसान हो जाएगी।

30 नवंबर को बिल पर चर्चा, 1 दिसंबर को वोटिंग

सूत्रों के मुताबिक, 30 नवंबर को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक होगी। इसमें विधायी कामकाज को लेकर सभी राजनीतिक दलों से चर्चा की जाएगी। लोकसभा में 1 दिसंबर 2026 को विधेयकों पर वोटिंग की प्रक्रिया लंबी चलने की संभावना है। इसमें करीब 5 से 6 घंटे लग सकते हैं।

NCP विधायक बोले- हमारी पार्टी बिल का समर्थन करेगी NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी।

सुप्रिया सुले INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी

NCP-SP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा कि वह शनिवार को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी। यह बैठक संसद के विशेष सत्र में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है। सुले ने इसकी वजह अपने पिता शरद पवार की खराब तबीयत बताई।

आज कांग्रेस की बैठक, कल INDIA ब्लॉक जुटेगा

संसद सत्र से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। संसद सत्र की तैयारी के लिए आज शाम 4:30 बजे दिल्ली में संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी। शनिवार को INDIA ब्लॉक के नेता भी बैठक करेंगे।

रिजिजू बोले- संसद चलाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, मैं पहले ही इस तरह की टिप्पणियां न करने की अपील कर चुका हूं। संसद के अलग-अलग सत्र होते हैं—मानसून, शीतकालीन और बजट सत्र। जरूरत पड़ने पर विशेष सत्र भी बुलाए जाते हैं। संसद के भीतर सदस्यों को अपनी बात खुलकर रखने की स्वतंत्रता है, लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

DMK की शर्त- सभी राज्यों की सीटें 50% बढ़ें

DMK के 22 सांसदों वाली पार्टी ने तमिलनाडु में कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद INDIA ब्लॉक से अलग होने के बाद विधेयक के विरोध में अपना रुख नरम किया है। पार्टी ने कहा है कि उसकी मांग है कि परिसीमन के बाद भी संसद में तमिलनाडु की मौजूदा 7.2% हिस्सेदारी बरकरार रहे। अगर सरकार विधेयक के प्रावधानों में सभी राज्यों की सीटें 50% बढ़ाने का फॉर्मूला लिखित रूप में शामिल करती है, तो तमिलनाडु की यह चिंता दूर हो सकती है।

रिजिजू बोले- महत्वपूर्ण बिल लाने के लिए संसद सत्र बुलाया गया

किरेन रिजिजू ने कहा- जब किसी विशेष सत्र की घोषणा होती है, तो इसका मतलब है कि उसमें कुछ महत्वपूर्ण काम होना है। इसमें जरूरी विधेयक या राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। ऐसे सत्र को असंवैधानिक बताना या यह कहना कि शीतकालीन सत्र समय से पहले खत्म कर दिया गया,गैर-जिम्मेदाराना है। खासकर जब ऐसी बातें सांसद कह रहे हों। संसद का सत्र बुलाना असंवैधानिक कैसे हो सकता है?

RJD सांसद बोले- यह लोकतंत्र का गला घोंटने की मुहिम है

RJD सांसद मनोज झा ने कहा, मानसून सत्र कब खत्म हुआ? यह अभी तक खत्म नहीं हुआ है। क्या आपने कभी सुना है कि सर्दियों में भी मानसून जारी रहता है? यह कैसी ‘चाणक्य नीति’ है? आप आखिर चाहते क्या हैं? क्या लोकतंत्र का गला घोंटना चाहते हैं? यह लोकतंत्र का गला घोंटने की मुहिम है। यह परिसीमन नहीं, बल्कि लोकतंत्र का खात्मा है।

लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 815 करने की तैयारी

इन बिलों के तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 815 किया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता तैयार करना है। सरकार इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करना चाहती है।

DMK सांसद बोले- हम पार्टी से चर्चा के बाद फैसला लेंगे

DMK सांसद ए. राजा ने कहा, पार्टी का रुख बताने से पहले हम इस मामले पर आंतरिक रूप से चर्चा करेंगे।

कर्नाटक के मंत्री बोले- आखिर भाजपा की मंशा क्या है

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा, BJP परिसीमन के साथ महिला आरक्षण का मुद्दा बार-बार उठा रही है, जबकि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही मंजूर हो चुका है। इसके पीछे BJP की मंशा क्या है, यह स्पष्ट नहीं है।

सुप्रिया सुले बोलीं- बिल देखने के बाद फैसला लेंगे

NCP (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, सत्र की घोषणा हो चुकी है, लेकिन मुझे इसका एजेंडा नहीं पता है। मैंने अभी तक विधेयक भी नहीं देखा है। जब तक मैं विधेयक नहीं देख लेती, तब तक इस पर कुछ नहीं कह सकती।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading