शक्ति जिले में गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक।खाद्य नमूने की जांच में निर्धारित सीमा से 2.6 गुना अधिक मिली लेड की मात्रा, संबंधित बैच का रिकॉल कर वितरित स्टॉक वापस लेने के निर्देश. विभाग का चल रहा लगातार अभियान

शक्ति जिले में गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक।खाद्य नमूने की जांच में निर्धारित सीमा से 2.6 गुना अधिक मिली लेड की मात्रा, संबंधित बैच का रिकॉल कर वितरित स्टॉक वापस लेने के निर्देश. विभाग का चल रहा लगातार अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला बिलासपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा गोवर्धन प्योर काउड घी बैच क्रमांक बी.नंबर.- BGHE26C29B, पैकिंग साइज 200 एमएल, पैकिंग तिथि डीओएम- 29.03.2026 एवं अवसान तिथि डीओई- 28.03.2027 का विधिवत नमूना लिया गया था। जांच प्रतिवेदन में लेड की मात्रा 0.052 पीपीएम पाई गई है, जो इस हैवी मेटल के लिए निर्धारित सीमा (टॉलरेंस लिमिट – 0.02 पीपीएम) से 2.6 गुना अधिक है। इसके आधार पर खाद्य विश्लेषक द्वारा उक्त उत्पाद को असुरक्षित घोषित किया गया है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला सक्ती द्वारा गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर सक्ती जिले में तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 28 एवं एफएसएस (फूड रिकॉल प्रोड्यूसर) रेगुलेशन, 2017 के प्रावधानों के अनुरूप संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को उक्त प्रभावित बैच का रिकॉल प्रारंभ कराने तथा वितरित स्टॉक को वापस लिए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों से नियमों का पालन करने एवं साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उपभोक्ताओं से खाद्य पदार्थों को ध्यानपूर्वक देखकर तथा पैक्ड सामानों के लेबल को पढ़कर ही खरीदने की अपील की गई है।

सुरक्षित आहार हमारा अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।विभिन्न होटलों एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर विभाग ने जारी किए कारण बताओ सूचना पत्र

सक्ती-खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में ‘सुरक्षित आहार हमारा अधिकार’ अभियान के तहत 15 दिवसीय विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके तहत जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं अभिहित अधिकारी श्री एहसान तिग्गा के दिशा-निर्देशानुसार दिनांक 18 नवम्बर 2026 को श्याम स्वीट्स बीरभाठा चौक मालखरौदा से बूंदी लड्डू का नमूना लिया गया। इसी प्रकार 19 नवम्बर 2026 को साहू होटल बाराद्वार से बेसन लड्डू, मिल्क केक एवं कलाकंद तथा मनप्रीत ढाबा, एन.एच., ग्राम डोंगिया से वेज ग्रेवी का नमूना लिया गया। वहीं 25 नवम्बर 2026 को राजेश होटल खरसिया रोड सक्ती से बूंदी लड्डू तथा यादव होटल ग्राम डड़ाई से पेड़ा एवं रसगुल्ला के नमूने लिए गए। इसके अलावा 26 नवम्बर 2026 को कंचनपुर आंगनबाड़ी केंद्र से चार प्रकार के रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों एवं केंद्र को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की निरीक्षण एवं प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रखी जाएगीखाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि पैक्ड खाद्य पदार्थों की खरीदी करते समय उनके पैकेट पर अंकित बैच नंबर, निर्माण तिथि एवं अवसान तिथि की जांच अवश्य करें तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading