बड़ी खबर- स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर को हटाया गया. परमानंद वर्मा होंगे नए रजिस्ट्रार. 27 नवंबर को जारी हुआ आदेश. स्टोर कीपर के पद से सीधे प्रभारी रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दे दी गई थी अश्वनी जी को

बड़ी खबर- स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर को हटाया गया. परमानंद वर्मा होंगे नए रजिस्ट्रार. 27 नवंबर को जारी हुआ आदेश. स्टोर कीपर के पद से सीधे प्रभारी रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दे दी गई थी अश्वनी जी को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर-492002 के आदेश नवा रायपुर, दिनांक 27-11-2026
क्रमांक LAW/1329/2026-HEALTH SECTION-2 :::: विभागीय आदेश क्रमांक एफ 21-06/2009/17-दो,के अनुसार दिनांक 14.03.2024 द्वारा श्री अश्विनी गुर्देकर, स्टोर कीपर, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ, रजिस्ट्रार, छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिसे राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।राज्य शासन, एतद्वारा डॉ. परमानंद वर्मा, सहायक संचालक (औषधि) सह अनुज्ञापन प्राधिकारी कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नवा रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ रजिस्ट्रार, छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। उपरोक्त आदेश
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अवर सचिव मुकेश चौहान द्वारा 27 नवंबर 2026 को जारी किया गया है

विवादों में घिरे रहते थे अश्वनी जी

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के पद से हटाए गए अश्वनी गुर्देकर अपने कार्यकाल में विवादों में रहते थे। तथा फार्मेसी काउंसिल के कुछ सदस्यों द्वारा अनेकों बार उनकी कार्यशैली को लेकर शिकायत भी की गई

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading