अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया बच्चों ने-शक्ति जिले के परसदा खुर्द की सरकारी स्कूल की छात्राओं ने लोक नृत्य से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, राज्य स्तर पर हासिल किया द्वितीय स्थान. शक्ति जिले की कलेक्टर मैडम एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने दी सभी बच्चों को बधाई. कमला गबेल के नेतृत्व में पहुंची थी छात्राएं

शक्ति जिले के बच्चे अपनी प्रस्तुति देते हुए
शक्ति जिले के बच्चे अपनी प्रस्तुति देते हुए
शक्ति जिले के बच्चे अपनी प्रस्तुति देते हुए

अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया बच्चों ने-शक्ति जिले के परसदा खुर्द की छात्राओं ने लोक नृत्य से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, राज्य स्तर पर हासिल किया द्वितीय स्थान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT), नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) छत्तीसगढ़, रायपुर के तत्वावधान में 25 नवंबर 2026 को शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, रायपुर में राज्य स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द, विकासखंड सक्ती, जिला सक्ती की छात्राओं ने “वन्य जीवों का संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं 3 Rs” थीम पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत कर संभाग स्तर पर प्रथम तथा राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।छत्राओं की प्रस्तुति ने प्रकृति और मानव के बीच बिगड़ते संतुलन को लोक संस्कृति की सहज भाषा में मंच पर जीवंत कर दिया। नृत्य में तेजी से विलुप्त होती वन्य प्रजातियों की पीड़ा, जंगलों की अंधाधुंध कटाई तथा वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण से पक्षियों के जीवन पर पड़ते घातक प्रभाव को भावपूर्ण मुद्राओं और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से दर्शाया गया। अपने घोंसले खोते, दाना-पानी के लिए भटकते और प्रदूषित वातावरण में संघर्ष करते पक्षियों के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रस्तुति के अंत में 3 Rs — रिड्यूस (कम उपयोग), रीयूज़ (पुनः उपयोग) और रीसायकल (पुनर्चक्रण) को अपनाकर धरती और उसके जीवों को बचाने का संदेश दिया गया, जिसे दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं में पूजा बरेठ, मानसी सिदार, साक्षी केवट, खुशी सिदार, नंदनी साहू एवं अंशिका केवट शामिल रहीं। दल के साथ सक्ती जिले की कार्यक्रम नोडल व्याख्याता कमला दपी गवेल तथा सहायक शिक्षिका जयंती खमारी भी सम्मिलित रहीं, जिनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने इस प्रस्तुति की तैयारी की।संचालक श्री ऋतुराज रघुवंशी, SCERT छत्तीसगढ़ रायपुर के मार्गदर्शन में प्रीति सिंह, कार्यक्रम प्रभारी (जनसंख्या प्रभाग), SCERT छत्तीसगढ़, द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए विद्यार्थियों ने जनसंख्या शिक्षा से जुड़े सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।
छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय तांडे ने सभी विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ग्रामीण अंचल के एक शासकीय विद्यालय की छात्राओं की यह सफलता न केवल सक्ती जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि लोक कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर समाज को प्रभावी ढंग से जागरूक किया जा सकता है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading