02 एवं 3 जनवरी को मुरैना मध्य प्रदेश में होगी अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक. संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक रमेश गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित है बैठक. मुरैना से ही वर्षों पूर्व रखी गई थी संगठन की नींव. महामंत्री राजेश भारूका ने दी जानकारी

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन
संगठन के संस्थापक प्रदीप मित्तल दिल्ली

02 एवं 3 जनवरी को मुरैना मध्य प्रदेश में होगी अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक. संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक रमेश गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित है बैठक. मुरैना से ही वर्षों पूर्व रखी गई थी संगठन की नींव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल की अध्यक्षता में संगठन की आगामी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिनांक 2 एवं 3 जनवरी 2027 को मुरैना (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने जा रही है।इस बैठक में संगठन के समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्यो को आमंत्रित किया गया है तो वही यह बैठक अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की मध्य प्रदेश इकाई के आतिथ्य एवं संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक रमेश गर्ग मुरैना के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित की गई है। मुरैना में होने वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी चल रही है। तो वहीं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भरूका सूरत गुजरात में सभी सम्माननीय सदस्यों से मीटिंग में आगमन का आरक्षण करवाकर जानकारी आयोजन समिति को अतिशीघ्र भिजवाने का आग्रह किया है एवं आगंतुक सदस्यों के आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुगमता से करने सभी सदस्यों को पूर्व सूचना संगठन के केंद्रीय कार्यालय को देने की भी अपील की है। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल महामंत्री मोहन सिंघल एवं कार्यालय मंत्री जयप्रकाश गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ जुटे हुए हैं

मुरैना से ही नींव रखी गई थी अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की

वर्षों पूर्व अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का गठन कर प्रथम बैठक का आयोजन तत्कालीन संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन एवं समाजसेवी रमेश गर्ग मुरैना के आतिथ्य में उनके निवास पर किया गया था। तथा मुरैना से प्रारंभ हुआ अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का यह वटवृक्ष आज पूरे देश के सभी राज्यों में फैल चुका है। तथा मुरैना में विगत वर्षों में हुई पहली बैठक में जिस वृहद रूप से रमेश गर्ग द्वारा सभी आगंतुक सदस्यों का आतिथ्य किया गया था। उसे आज भी संगठन के सदस्य याद रखते हैं। एवं रमेश गर्ग जी के भव्य परिसर में जहां लोगों ने अग्रवाल समाज की संस्कृति के अनुरूप बैठक का आनंद लिया तो वहीं मुरैना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करने का भी अवसर मिला था

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading