कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र कनेटी एवं नवापारा का किया निरीक्षण.किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश. नोडल अधिकारी अमित साहू भी रहे मौजूद

धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर मैडम
धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर मैडम
धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर मैडम

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र कनेटी एवं नवापारा का किया निरीक्षण.किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने धान खरीदी कार्य के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत उपार्जन केंद्र कनेटी एवं नवापारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों के पंजीकृत रकबे की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन किसानों का रकबा पंजीयन में छूट गया है, उनसे संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक सुधार एवं रकबा जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध बारदानों का निरीक्षण करते हुए मिलरों से प्राप्त बारदानों की उचित छंटाई करने तथा केवल अच्छी गुणवत्ता वाले बारदानों का ही धान खरीदी में उपयोग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं कंप्यूटर सिस्टम को हमेशा चालू और क्रियाशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगरानी एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित रखने तथा धान खरीदी कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, सहकारिता नोडल अधिकारी श्री अमित साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading