राष्ट्रीय सेवा योजना का साथ दिवसीय विशेष शिविर हुआ प्रारंभ. विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के साथ साथ जीवन जीने की कला सिखाता है शिविर-प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक रासेयो

प्रोफेसर सोमेश कुमार घिटोड़े विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर

राष्ट्रीय सेवा योजना का साथ दिवसीय विशेष शिविर हुआ प्रारंभ. विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के साथ साथ जीवन जीने की कला सिखाता है शिविर-प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक रासेयो

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राज्य संपर्क अधिकारी प्रो डॉ नीता बाजपेई, कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़, प्रो यू एस बंजारे (प्राचार्य) और जिला संगठक प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े के मार्गदर्शन तथा प्रो डॉ सचिन कुमार के नेतृत्व में में शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर ग्राम गुचकुलिया में दिनांक 17 नवंबर से 23 नवंबर तक संचालित किया जा रहा है । आज छठवे दिवस पर जिला संगठक प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े के द्वारा शिविर मूल्यांकन हेतु शिविर का निरीक्षण किया गया । प्रो अर्जुन सिंह सहायक कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने शिविर स्थल शासकीय पूर्व माध्यमिक / प्राथमिक विद्यालय गुचकुलिया के चयन किए जाने पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो डॉ सचिन कुमार और संस्था के प्राचार्य प्रो यू एस बंजारे की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि बहुत सुंदर ,स्वच्छ,हरियालयुक्त,और सुरक्षित स्थल का चयन किया गया है जो कि शिविर के लिए आदर्श स्थिति है । जिला संगठक ने कहा कि शिविर स्थल का चयन ही शिविर की सफलता निर्धारित करती है ।शिविर में सभी शिविरार्थी दिनचर्या का पालन करते हुए एक स्वस्थ वातावरण में आनंदपूर्वक सामाजिक सदभाव के साथ और स्वच्छ कैंपस , सुंदर आवासीय व्यवस्था में रह रहे है ।जिला संगठक प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ के बारे में बताया कि आपका व्यक्तित्व विकास के साथ साथ सामाजिकता की भावना का भी विकास होता है ।उन्होंने विभिन्न प्रमाण पत्र A,B और C,विश्विद्यालय /राज्य/राष्ट्रीय स्वयंसेवक अवॉर्ड , साहसिक शिविर, राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय विशेष शिविर,स्वतंत्रता दिवस और पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होना, माई भारत पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया । सभी शिविरार्थियों से शिविर के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में बताने को तत्काल बताने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि आप सभी ग्रामीणों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम चलाए । अंत में सभी शिविरार्थी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए। आभार प्रदर्शन प्रो डॉ सचिन कुमार कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading